24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आनरकिलिंग : बांदा में प्रेमी संग गई किशोरी के लौटते ही पिता ने खौफनाक तरीके से दी मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह
उत्तर प्रदेश

आनरकिलिंग : बांदा में प्रेमी संग गई किशोरी के लौटते ही पिता ने खौफनाक तरीके से दी मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह ..

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रेमी के साथ मुंबई भागी किशोरी के लौटने के बाद पिता ने उसे खौफनाक तरीक से सजा दी। कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव में हुई आनरकिलिंग की सनसनीखेज घटना के बाद वह भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेटी के जाने के बाद से वह कुछ परेशान रहने लगा था कि, लेकिन बेटी के लौटने पर वह इस तरह का सलूक करेगा इसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी।


तिंदवारी कस्बे के एक गांव निवासी अधेड़ ने दो शादियां की थी। पुलिस के मुताबिक उसकी पहली पत्नी फतेहपुर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसके साथ ही 17 वर्षीय बेटी भी रहती थी। जनवरी में वह अपने मुंबई निवासी एक रिश्तेदार मोहम्मद यासीन के साथ प्रेम प्रसंग में शिवाजी नगर मुंबई चली गई थी। पिता ने कोतवाली फतेहपुर में आरोपित के विरुद्ध बहला-फुसलाकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। फतेहपुर कोतवाली की पुलिस ने छह सितंबर को उसे मुंबई से सकुशल ढूंढ़ निकाला था। साथ ही आरोपित मोहम्मद यासीन को जेल भेजा था। बाद में पिता किशोरी को अपने साथ तिंदवारी कस्बा क्षेत्र स्थित अपनी दूसरी पत्नी के पास ले आया था।

पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला है कि रविवार शाम वह बेटी को मुंबई जाने की बात को लेकर पीटते हुए गांव की गडऱा नदी ले गया। वहां उसे पानी में डुबोकर पीटता रहा। बाद में नदी के इस पार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव के कालका मंदिर से करीब 50 मीटर की दूर पीटने के साथ गला दबाने का प्रयास करता रहा।

आनरकिलिंग : बांदा में प्रेमी संग गई किशोरी के लौटते ही पिता ने खौफनाक तरीके से दी मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह

राहगीरों ने सिमौनी पुलिस चौकी में सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपित उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला। पुलिस उसे टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू ले जा रही थी। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बबेरू कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि सूचना देने वाले ग्रामीणों ने पीट रहे आरोपित को किशोरी का पिता बताया है। मामला आनर किङ्क्षलग का ही लग रहा है। आरोपित को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रजिस्ट्री का फंदा: एमएसपी सिस्टम ध्वस्त, 95 हजार अन्नदाता कंगाल, बिचौलिये मालामाल !

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से किया जाये संचालित

विधायक प्रकाश की पहल रंग लाई : मिल गई पुलिस को तीसरी आंखे, अपराध पर लगेगी लगाम …

City News Uttar Pradesh

रिश्वतखोरी पर बड़ी चोट: एंटी करप्शन ने जेई और संविदा कर्मी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

कार्यवाई का चाबुक : राजस्व घटा, खनिज अधिकारी निलंबित ! …

City News Uttar Pradesh

पुलिस का सख्त अभियान: अपराधियों की धरपकड़ तेज, 10 वारंटी भेजे जेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़