City News Uttar Pradesh
इजराइल-हमास विवाद: गाजापट्टी पर टूटा इजराइली सेना का कहर, मलबे के नीचे फंसे 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी
देश विदेश

इजराइल-हमास विवाद: गाजापट्टी पर टूटा इजराइली सेना का कहर, मलबे के नीचे फंसे 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

इजराइल-हमास विवाद: गाजा पट्टी में इजराइल लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। जिसकी वजह से गाजा में मौजूद कई इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। इस बीच हमास के प्रवक्ता अयाद अल बोजोम ने कहा कि गाजा में मलबे के नीचे अभी भी 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी फंसे हुए हैं। साथ ही, उन्होंने मानवीय और पर्यावरणयीय त्रासदी को लेकर भी चिंता जाहिर की है। इसके पीछे की बड़ी वजह इजराइल का गाजा पर लगाया गया प्रंतिबंध है।

इजराइल-हमास विवाद: गाजापट्टी पर टूटा इजराइली सेना का कहर, मलबे के नीचे फंसे 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी
Israel-Hamas dispute: Israeli army wreaks havoc on Gaza Strip, more than 1000 Palestinians trapped under debris

बता दें कि, गाजा में करीब 2.3 मिलियन लोग को खाना और ईंधन सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है।  इजराइल ने यह प्रतिबंध सात अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमले के बाद लगाया था। इजराइल ने बदले की कार्रवाई करते हुए उसने गाजा पट्टी के कई इलाकों पर बम कr बारिश कर दी। जिसके बाद अब तक गाजा पट्टी में 2750 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस हमले में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल द्वारा किए गए हमले में करीब 9700 लोग घायल हुए हैं।

इजराइल-हमास विवाद: गाजापट्टी पर टूटा इजराइली सेना का कहर, मलबे के नीचे फंसे 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी
Israel-Hamas dispute: Israeli army wreaks havoc on Gaza Strip, more than 1000 Palestinians trapped under debris

इधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ऑफिस ने गाजा में सीजफायर की रिपोर्ट से साफ तौर पर इनकार किया है। इजराइली सेना ने इस बात से भी इनकार किया है कि उसने उत्तर से दक्षिण की ओर लोगों के निकालने वाले रास्ते पर हमले किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल, मिस्र और अमेरिका इस बात पर सहमत हुए कि गाजा और मिस्र के बीच रफा क्रॉसिंग को सोमवार को कई घंटों के लिए खोला जाएगा, ताकि विदेशी नागिरकों को वहां से निकलने में मदद मिले।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भारत की S-400 ने लिखा वायु विजय का इतिहास: पाकिस्तान की नापाक मिसाइलें बनीं धुएं का गुबार

City News Uttar Pradesh

चीतों की मौत से टेंशन में सरकार : कूनो नेशनल पार्क में दो महीने में 6 चीतों की मौत, क्या है वजह

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव

City News Uttar Pradesh

जुबानी जंग: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा, तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर किया बड़ा हमला

City News Uttar Pradesh

भारत का पाकिस्तान पर जल प्रहार: सिंधु जल समझौता स्थगित होने से पड़ोसी मुल्क में छाया हाहाकार

City News Uttar Pradesh

‘एक बिहारी, सब पर भारी’ : विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र, जीता सबका दिल

ब्रेकिंग न्यूज़