28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
'ढाबों' के बाहर खड़े 'यमराज': मौत की पटरियों पर दौड़ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

‘ढाबों’ के बाहर खड़े ‘यमराज’: मौत की पटरियों पर ‘दौड़’ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नेशनल और स्टेट हाईवे इन दिनों विकास के नहीं, बल्कि मौत के गलियारों में तब्दील होते जा रहे हैं। हजारों टन मौरंग और गिट्टी ढोने वाले ट्रक दिन-रात हाईवे की पटरियों पर अवैध रूप से खड़े रहते हैं। हालत यह है कि कई ट्रकों में न इंडीकेटर जलते हैं और न ही कोई चेतावनी संकेत दिखाई देता है। अंधेरे में ये खड़े ट्रक सड़क पर दौड़ते “वाहन चालकों के लिए मौत का जाल” बन चुके हैं।

'ढाबों' के बाहर खड़े 'यमराज': मौत की पटरियों पर दौड़ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन?बांदा-टांडा और झांसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे समेत चार प्रमुख स्टेट हाईवे पर हर रोज पांच हजार से अधिक ट्रक गुजरते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में ट्रक चालक ढाबों और होटलों के बाहर ही अपने वाहन खड़े कर घंटों आराम करते हैं। नतीजा यह है कि सड़क की पटरियां स्थायी पार्किंग में बदल गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बाइक और कार चालक रात के अंधेरे में इन खड़े ट्रकों से टकरा चुके हैं। कई परिवार अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, लेकिन “व्यवस्था अभी भी गहरी नींद” में दिखाई दे रही है।

'ढाबों' के बाहर खड़े 'यमराज': मौत की पटरियों पर दौड़ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन?विचारणीय यह है कि जब सड़क सुरक्षा सप्ताह, गोष्ठियां और जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं तो फिर हाईवे किनारे खड़े इन ट्रकों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही ? तिंदवारी, बेंदाघाट, अतर्रा और नरैनी के पास ट्रकों के लिए वर्षों पहले पार्किंग स्थल बनाए गए थे। वहां पानी, शौचालय और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं। लेकिन रखरखाव के अभाव में ये पार्किंग स्थल अब खंडहर में तब्दील हो चुके हैं।

'ढाबों' के बाहर खड़े 'यमराज': मौत की पटरियों पर दौड़ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन?ट्रक चालक बताते हैं कि पार्किंग स्थलों के आसपास न ढाबे हैं और न आराम की सुविधाएं। इसलिए वे वहीं रुकते हैं जहां भोजन और विश्राम की व्यवस्था मिल सके। हाईवे किनारे संचालित सैकड़ों ढाबे और होटल ट्रक चालकों के भरोसे कारोबार कर रहे हैं। लेकिन अधिकांश स्थानों पर पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नतीजतन ट्रक सीधे सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। एआरटीओ श्यामलाल का कहना है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को इंडीकेटर जलाने और निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए जाते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नहीं हो पा रहा ‘सजना सजनी’ का मिलन: ‘सिलिंडर’ का लगा ‘ग्रहण’ !

City News Uttar Pradesh

पर्दाफाश : ट्यूबवेल की चाबी सौंपने से नाराज भतीजे ने बटाईदार को उतारा था मौत के घाट

‘सचिवालय’ बना सफेद हाथी: कीचड़ में ‘कैद’ हुई सरकारी व्यवस्था, कागजों की हकीकत उजागर

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत नें मोटर्स सर्विसिंग के क्षेत्र में दी बड़ी उपलब्धि : हुआ भव्य उद्घाटन

City News Uttar Pradesh

बांदा के वकीलन पुरवा में बेसिक शिक्षण व्यवस्था हुई तार-तार: शिक्षक लगा रहे पलीता !

City News Uttar Pradesh

पंचायत उप चुनाव: बबेरू में सपा का सहानुभूति कार्ड बनाम भाजपा का समीकरण दांव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़