28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, अकेले चुनाव लड़ने का संजय सिंह ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, अकेले चुनाव लड़ने का संजय सिंह ने किया ऐलान

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) सभी 403 सीटों पर लड़ेगी। रविवार को आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने 150 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, अकेले चुनाव लड़ने का संजय सिंह ने किया ऐलान
Aam Aadmi Party released the first list of 150 candidates for the UP assembly elections, Sanjay Singh announced to contest alone

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की नई राजनीति के लिए राजनीति की गंदगी पर झाड़ू चलाएंगे। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व किसान को राजनीति के केंद्र में रखकर जनता के बीच जा रहे हैं। ज्ञात हो कि आप ने पहले 215 प्रभारियों को तैनात किया था, उनमें से अच्छा करने वालों को ही प्रत्याशी बनाया है।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, अकेले चुनाव लड़ने का संजय सिंह ने किया ऐलान
Aam Aadmi Party released the first list of 150 candidates for the UP assembly elections, Sanjay Singh announced to contest alone

आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि आप ने चुनावी मैदान में सुयोग्य उम्मीदवारों को उतारा है। इनमें एमबीए की शिक्षा प्राप्तकर चुके आठ, परास्नातक 38, डाक्टर चार, पीएचडी आठ, इंजीनियर सात, बीएड आठ, ग्रेजुएट 39 और डिप्लोमाधारक छह उम्मीदवार हैं। पहली सूची में आठ महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। अहम नेताओं में लखनऊ मध्य से नदीम अशरफ जायसी, नोएडा से पंकज अवाना को चुनाव लड़ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू से पार्टी ने विष्णु कुमार जायसवाल व शाहजहांपुर में सुरेश खन्ना के खिलाफ राजीव यादव को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि 55 ओबीसी, 31 अनुसूचित जाति, 14 अल्पसंख्यक, कायस्थ छह, व्यापारी सात और ब्राह्मण वर्ग के 36 उम्मीदवार हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, अकेले चुनाव लड़ने का संजय सिंह ने किया ऐलान
Aam Aadmi Party released the first list of 150 candidates for the UP assembly elections, Sanjay Singh announced to contest alone

– अच्छी शिक्षा मिले, इलाज कैसे हो निश्शुल्क होंगे मुद्दे

यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा कैसे अच्छी मिले, इलाज निश्शुल्क देंगे। कानून की व्यवस्था कैसे ठीक होगी इस पर बात कर रहे हैं और पूरा चुनाव इन्हीं मुद्दों पर लड़ेंगे। घर-घर पर्चा, घर घर चर्चा का अभियान चला रखा है। आम आदमी पार्टी ने पांच पांच कार्यकर्ताओं की बीस टीमें बना रखी हैं। प्रदेश की जनता हमारे मुद्दों को पसंद करेगी तो निश्चित रूप से हम काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम को भी चुनाव लड़ने का हक है लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा इसी पार्टी की है, क्योंकि भाजपा का कंपटीशन उस पार्टी से है जिसका एक भी एमएलए प्रदेश में नहीं है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा बना बुंदेलखंड का शिमला: : कोहरे की चादर में लिपटा रहा पूरा इलाका

City News Uttar Pradesh

भाजपा सांसद की गालियों से आहत दानिश से मिले राहुल: घर जाकर लगाया गले, कैप्शन में लिखा- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक राजकरन कबीर को कोर्ट ने सुनाई पांच माह की सजा, मार्शल जीप से मारी थी टक्कर

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें ग्रामीणों का स्वपन्न किया साकार: बनेगा बसहरी मार्ग

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की ‘बंदे मातरम एक्सप्रेस’: स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा ब्लड प्रेशर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़