City News Uttar Pradesh
बांदा में कुत्तों का राज ! हर 'गली-मोहल्ला' बने 'खतरे' का इलाका, प्रशासन मूकदर्शक !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में कुत्तों का राज ! हर ‘गली-मोहल्ला’ बने ‘खतरे’ का इलाका, प्रशासन मूकदर्शक !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘इंसानों से ज्यादा कुत्तों का बोलबाला’ है ! अनुमान के मुताबिक ढाई लाख आवारा कुत्ते सड़कों, गलियों और खेतों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। बारिश में ‘भोजन न मिलने से ये झुंड बनाकर और ज्यादा खूंखार’ हो गए हैं। हालात इतने बदतर हैं कि पिछले 1 साल में कुत्तों के हमलों की 4000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। शिकार ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और अकेले राहगीर बन रहे हैं। गांव से लेकर हाईवे तक कहीं भी निकलना अब खतरे से खाली नहीं।

आवारा कुत्तों का 'आतंक': ढाई लाख से ज्यादा की फौज, प्रशासन लाचार, खतरे में जनजीवनसबसे बड़ी विडंबना ये है कि पशुपालन विभाग आज तक भेड़-बकरी ‘गिनता’ रहा, लेकिन ‘कुत्तों की गिनती को गंभीरता’ से नहीं लिया। 21वीं पशु गणना में पहली बार ‘कुत्तों का जिक्र’ आया है, लेकिन पालतू और आवारा का कोई सरकारी आंकड़ा ही नहीं। जिले के 8 नगर निकायों में हाल ये है कि न गणना हुई, न रजिस्ट्रेशन। सिर्फ बांदा शहर में 10 हजार आवारा और 2 हजार पालतू कुत्ते हैं। नगर पालिका के पास इन्हें पकड़ने वाला एक भी डॉग कैचर नहीं, और न रहने के लिए कोई शेल्टर।

आवारा कुत्तों का 'आतंक': ढाई लाख से ज्यादा की फौज, प्रशासन लाचार, खतरे में जनजीवनस्थानीय लोगों का कहना है कि ‘पिछले 10 साल में कुत्तों की संख्या 3 गुना बढ़’ गई है। रात होते ही ‘झुंड सड़कों पर निकल’ आते हैं। कई बार स्कूल जाते बच्चों पर हमले की खबरें आती हैं। नगर पालिका चेयरमैन मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब डॉग कैचर खरीदने का प्रस्ताव भेजा गया है। हटेटी पुरवा में कान्हा गोशाला के साथ कुत्तों के लिए आश्रय स्थल भी बनाने की योजना है। सवाल ये है कि ये योजना कागजों से कब बाहर आएगी?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने संगठन को दिया ‘जीत’ का मंत्र: पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें छात्रों को बांटा स्मार्ट फोन : योगी की शिक्षा नीति को “बखाना”

City News Uttar Pradesh

बांदा : रहस्यमयी तरीके से फाइनेंस कंपनी कर्मी की जलकर मौत, केरोसिन की गंध आने पर कमरे में किया था प्रवेश …

City News Uttar Pradesh

नेशनल हाइवे पर गड्ढा, हो सकता है बड़ा हादसा

सिविल जज ने मुख्य न्यायाधीश से मांगी इच्छा मृत्यु: न्यायिक अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

बैंक में 2.39 करोड़ की हेराफेरी में डिप्टी मैनेजर समेत दो पर दर्ज हुई एफआईआर, तीन माह पहले फंदे पर लटका मिला था कैशियर का शव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़