City News Uttar Pradesh
प्रवीण सिंह चौहान ने बुंदेलखंड की राजनीति में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि भूमि से निकला युवा चेहरा
उत्तर प्रदेश

प्रवीण सिंह ने बुंदेलखंड की ‘राजनीति’ में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि से निकला युवा चेहरा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा तेजी से उभर रहा है। यह हैं ‘भाजपा नेता प्रवीण सिंह’राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वैचारिक और संगठनात्मक भूमि से निकले इस युवा नेता ने अपनी सक्रियता, ऊर्जा और जमीनी जुड़ाव से राजनीतिक हलकों में खास पहचान बनाई है।

प्रवीण सिंह चौहान ने बुंदेलखंड की राजनीति में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि भूमि से निकला युवा चेहरा

उनकी पहचान केवल एक भाजपा नेता की नहीं, बल्कि एक युवा प्रेरक, सामाजिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक वाहक के रूप में भी तेजी से बन रही है। प्रवीण सिंह का राजनीतिक सफर सिर्फ सत्ता या पद पाने की कहानी नहीं है।

प्रवीण सिंह चौहान ने बुंदेलखंड की राजनीति में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि भूमि से निकला युवा चेहरा

यह कहानी है उस विचारधारा की, जिसमें “राष्ट्र प्रथम” का भाव सर्वोपरि है। संघ के अनुशासन, सेवा और संगठन की शिक्षा ने उनके भीतर समाज के प्रति एक गहरी संवेदना विकसित की है। इसी सोच को उन्होंने राजनीति और समाजसेवा के संगम में ढाल दिया है।

प्रवीण सिंह चौहान ने बुंदेलखंड की राजनीति में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि भूमि से निकला युवा चेहरा

बुंदेलखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में अग्रसर करने के लिए प्रवीण सिंह चौहान ने “बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन” की स्थापना की। यह संगठन अब युवाओं की आवाज़ बन चुका है। रोजगार, कौशल विकास, सामाजिक भागीदारी और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में इस फाउंडेशन की भूमिका तेजी से बढ़ी है। प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बुंदेलखंड का युवा अब सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि बदलाव का सहभागी बन चुका है।

प्रवीण सिंह चौहान ने बुंदेलखंड की राजनीति में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि भूमि से निकला युवा चेहरा

प्रवीण सिंह की कार्यशैली पारंपरिक राजनीति से अलग है। वे जुलूस और भाषणों की बजाय संवाद, भागीदारी और सेवा कार्यों पर अधिक ध्यान देते हैं। चाहे युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण से जोड़ना हो या ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और शिक्षा अभियान चलाना। उन्होंने हर जगह अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज की है। उनका लक्ष्य है विकसित बुंदेलखंड,सशक्त युवा और संस्कारित समाज

प्रवीण सिंह चौहान ने बुंदेलखंड की राजनीति में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि भूमि से निकला युवा चेहरा

प्रवीण सिंह केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं। वह बुंदेलखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को भी पुनर्जीवित कर रहे हैं। उनकी पहल पर “बुंदेलखंड गौरव उत्सव”, “युवा संवाद शिविर” और “संस्कृति संगम” जैसे आयोजनों ने क्षेत्र में नई चेतना जगाई है। वह मानते हैं कि संस्कृति ही समाज की आत्मा है और जब आत्मा जागती है तो समाज बदलता है।

प्रवीण सिंह का संघ शताब्दी वर्ष व विजयदशमी पर संदेश: यह केवल पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना का उद्घोष

बांदा से शुरू हुई उनकी सक्रियता अब महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, झांसी और जालौन, ललित पुर तक फैल चुकी है। युवाओं के बीच उनका प्रभाव तेजी से बढ़ा है। जहां वे जाते हैं, वहां संवाद, प्रेरणा और ऊर्जा का माहौल बन जाता है। उनका साफ संदेश है राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का साधन नहीं।

प्रवीण सिंह चौहान ने बुंदेलखंड की राजनीति में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि भूमि से निकला युवा चेहरा

प्रवीण सिंह अब एक सशक्त और गंभीर नेता के रूप में देखे जा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता, संगठन कौशल और जनता से जुड़ाव ने उन्हें युवाओं का चहेता बना दिया है। उनकी छवि एक विचारशील, विनम्र और कर्मठ नेता की है जो अपने आचरण से राजनीति में नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे देवर-भाभी, कमरे में मिले दोनों के शव, अनाथ हुए 5 बच्चें …

City News Uttar Pradesh

चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बांदा नगर पालिका चेयरमैन ने वितरित किए कंबल

City News Uttar Pradesh

चौंसठ साल बाद भी ‘विकास’ लापता: आजादी के ‘दशकों’ बाद भी ‘नरक’ में कटती जिंदगी

City News Uttar Pradesh Desk

कोरोना की रफ़्तार : भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम बसवराज बोम्मई, सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

बांदा की तिंदवारी विधानसभा : क्या पूर्व विधायक दलजीत भाजपा नइया लगायेगे पार ?

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

ब्रेकिंग न्यूज़