City News Uttar Pradesh
सीएम योगी के सख्त निर्देश: सड़क अगर पांच साल में हुई खराब तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, माफियाओं व उनके गुर्गों को न दें सरकारी ठेके-पट्टे
उत्तर प्रदेश

यूपी : योगी सरकार प्रदेश में बनाएगी बीफार्मा और मेडिकल डिवाइस पार्क, इन शहरों को किया गया चिह्नित

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए मेडिकल इंडस्ट्री की ओर रुख किया है। इससे जहां एक ओर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एकाएक उछाल आएगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेशवासियों को सस्ता इलाज, दवा और जांच की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए योगी सरकार प्रदेश के मध्य और पश्चिमी यूपी को बीफाॅर्मा और मेडिकल डिवाइस पार्क के रूप में विकसित करेगी।

यूपी : योगी सरकार प्रदेश में बनाएगी बीफार्मा और मेडिकल डिवाइस पार्क, इन शहरों को किया गया चिह्नित
UP: Yogi government will set up BPharma and Medical Device Park in the state, these cities have been marked

इतना ही नहीं योगी सरकार फॉर्मा पार्क जमीन खरीदने पर कंपनी को ब्याज पर सब्सिडी, बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर ब्याज पर सब्सिडी देगी। इसके साथ ही कंपनी को कुल लागत पर 15 प्रतिशत सब्सिडी के साथ स्टांप शुल्क पर भी छूट दी जा सकती है। यूपी में बने मेडिकल डिवाइस और दवाओं को जर्मनी, फ्रांस, साउथ एशिया और यूएसए में सप्लाई किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि वर्तमान में मेडिकल इंडस्ट्री में काफी अवसर है क्योंकि यह हाईटेक और डिमांडिंग इंडस्ट्री है। वहीं पूरे देश में यूपी में सबसे ज्यादा सालाना लगभग 74 हजार फॉर्मा ग्रेजुएशन की पढ़ाई बच्चे पूरी करते हैं। ऐसे में यूपी को मेडिकल हब के रूप में आसानी से विकसित किया जा सकता है। इसके लिए मध्य और पश्चिमी यूपी के कुछ शहर ज्यादा मुफीद हैं। यह शहर एक्सप्रेस-वे के आस-पास मौजूद हैं। साथ ही यहां पर पहले से छोटी-छोटी मेडिकल कंपनियां हैं।

add
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में मेडिकल के क्षेत्र में यूपी ग्रोथ स्टेट वैल्यू एडिशन (जीएसवीएन) वन बिलियन डॉलर से कम है इसे बढ़ाकर 2 से 3 बिलियन डॉलर करने की जरूरत है। ऐसे में इसे बढ़ाने के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क को विकसित करने के लिए गौतमबुद्धनगर को चुना गया है। इसके लिए गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही यहां पर मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और हापुड़ में फॉर्मा पार्क का निर्माण किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में बच्चियां हो रही है गुम : पुलिस अधीक्षक का अपराधियों के लिये आपरेशन शुरू !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश : कुश्ती कला को बढ़ावा के लिये बनवायेगें “अखाड़ा” …

शव दफनाने जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, मच गई भगदड़, शव छोड़कर भागे लोग

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की ताकत बनेगा प्याज : सातों जिलों में होगी बंपर खेती, 62% बढ़ा उत्पादन लक्ष्य

नगर पंचायत शपथ ग्रहण में मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें जगाया विकास का विश्वास

डीएम आनंद की पाती : कोरोना मुक्त जीवन कैसे हो “आनंद ” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़