27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
श्रद्धा हत्याकांड: बांदा में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, क्षत्रिय महासभा ने कहा- लव जिहाद के विरुद्ध कड़ा कानून बनाए सरकार
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा हत्याकांड: बांदा में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, क्षत्रिय महासभा ने कहा- लव जिहाद के विरुद्ध कड़ा कानून बनाए सरकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा की अगुवाई में दिल्ली की हिंदू बेटी श्रद्धा को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। आज नारी सशक्तिकरण का प्रतीक झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के समस्त पदाधिकारियों सहित लगभग दो सैकड़ा लोगों ने मुख्यालय स्थित महाराणा प्रताप चैक बांदा में एकत्र होकर हिंदू बेटी श्रद्धा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धा हत्याकांड: बांदा में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, क्षत्रिय महासभा ने कहा- लव जिहाद के विरुद्ध कड़ा कानून बनाए सरकार
Shraddha murder: Tribute paid with moist eyes in Banda, Kshatriya Mahasabha said- Government should make a strict law against love jihad

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लव जिहाद के मामले तेज़ी से बड़ रहे हैं। हिंदू बेटियों को षड्यंत्र रचकर पहले ये साजिशकर्ता अपने जाल में फांसते हैं फिर राक्षस बनकर उनकी हत्या कर देते हैं। दिल्ली की घटना अत्यंत भीभत्स है। हिंदू बेटियों की रक्षा अत्यंत जरूरी है। ऐसे क्रूर राक्षस की जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए। श्री परिहार ने कहा कि भारत की बेटियों को महारानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेना चाहिए। अपने माता- पिता और देश का मान बढाना चाहिए। लव जिहाद बडा षडयंत्र है बेटियां ऐसे कुचक्र से बचें।

श्रद्धा हत्याकांड: बांदा में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, क्षत्रिय महासभा ने कहा- लव जिहाद के विरुद्ध कड़ा कानून बनाए सरकार
Shraddha murder: Tribute paid with moist eyes in Banda, Kshatriya Mahasabha said- Government should make a strict law against love jihad

सरकार को ठोस कानून बनाना चाहिए जिससे एक धर्म और मजहब के लोग दूसरे धर्म और मजहब में विवाह ना कर सकें। हिन्दू बेटी श्रद्धा की वीभत्स हत्या के विरोध में आज महाराणा प्रताप चैक पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर, पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष एड० श्याम सिंह ने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं एक सोची समझी हरकत होती है जब तक भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए ठोस कानून नहीं बनता तब तक ऐसी शर्मनाक घटनाएं होती रहेंगी। क्षत्रिय महासभा के महामंत्री सूर्यपाल सिंह चैहान ने बेटी बचाओ अभियान को मूर्त रूप देने के लिए केंद्र सरकार को आगाह किया।

add
श्रद्धांजलि सभा में क्षत्रिय महासभा के समस्त पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों के साथ मुख्यरूप से एस.के.सिंह, शोभाराम कश्यप, प्रो०बाबूलाल शर्मा, प्रशांत सिंह भदौरिया, जयराम सिंह बछेउरा, एड० यदुनाथ सिंह गौतम, बच्चन सिंह, कैप्टन एस. बी.सिंह, पतिराखन सिंह चंदेल, डॉ०सुरेंद्र सिंह, बी. एन.सिंह, क्षत्रपाल सिंह,प्रफुल्ल सिंह,ब्रजेश सिंह, अजय सिंह गौर, रामाधार सिंह, चतुर सिंह, वीर सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में श्रद्धा के हत्यारे आफताब को जल्द से फांसी देने की आवाज बुलंद की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फोरम अध्यक्ष का पद रिक्त: पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

डीएम आनंद सिंह को हैरानी, एक्सप्रेस वे निर्माण में देख शैतानी ! ….

दिल्ली के सीएम के बयान पर बांदा सपा में उबाल : ज्ञापन देकर मांगा इस्तीफा

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र शिविरों का रच रहे इतिहास: गोयरा में सैकड़ों का हुआ इलाज

यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़