City News Uttar Pradesh
सावधानी हटने से दुर्घटना, बस खाई में पलटी: चालक -परिचालक सहित दस घायल
उत्तर प्रदेश

सावधानी हटने से दुर्घटना, बस खाई में पलटी: चालक -परिचालक सहित दस घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सावधानी हटी दुर्घटना घटी, इसी स्लोगन की नजर अंदाजी में रोडवेज की बस पलट गई। चीख -पुकार के बीच चालक, परिचालक सहित दस लोग घायल हो गये। पूरी खबर समझिये, चित्रकूट जनपद के कर्वी से सोमवार सुबह सवारियों को लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस बबेरू कोतवाली के ग्राम उमरी में पुआल भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में रोड किनारे पुलिया से टकरा गई।

सावधानी हटने से दुर्घटना, बस खाई में पलटी: चालक -परिचालक सहित दस घायल
Accident due to carelessness, bus overturned in ditch: ten injured including driver-operator

बस पानी भरी खंती में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 24 लोग सवार थे। जिसमें चालक व परिचालक समेत दस लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर घटनास्थल पर मची चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर मदद को पहुंचे। इस बीच बस में पानी भरना शुरू हो गया था। इससे बस के आगे का शीशा तोड़कर ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई।

सावधानी हटने से दुर्घटना, बस खाई में पलटी: चालक -परिचालक सहित दस घायल
Accident due to carelessness, bus overturned in ditch: ten injured including driver-operator

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ओरन निवासी घायल 23 वर्षीय राजाबाबू, सभाजीत के 16 वर्षीय पुत्र रामकुशल, 35 वर्षीय बुद्धराज, ग्राम सिंहपुर के 25 वर्षीय राजा, कानपुर के झींझक निवासी 25 वर्षीय कौशलेंद्र उसकी 22 वर्षीय पत्नी सविता, सिंहपुर पहड़ियां कर्वी निवासी जयप्रकाश की 29 वर्षीय पत्नी रजनी, मझींवा के 60 वर्षीय भूपराज, 53 वर्षीय चालक राजेंद्र प्रसाद निवासी मोहल्ला अवंतिनगर शहर व महोखर गांव के 41 वर्षीय परिचालक मुन्ना प्रसाद को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल भूपराज व राजाबाबू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप स्वास्थ केंद्र पुकारी : धूम धाम से हुआ ध्वजारोहण …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें नुक्कड़ सभाओं की मचाई धूम : माहौल बनाया भाजपा मय

City News Uttar Pradesh

बालू माफियाओं के हौसले बुलंद : “सईयां भये थानेदार भय काहे का”, किसानों का प्रदर्शन !

City News Uttar Pradesh

डा. भीमराव आंबेडकर के लिए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा हुआ दर्ज

तिंदवारी में भाजपा -सपा के क्यों छूट रहें “छक्के” ? जयराम में विलीन हुये “श्रीराम” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना : बोले विकास के नाम रहा भ्रष्टाचार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़