City News Uttar Pradesh
दिल्ली की आयुषी यादव की थी एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त
उत्तर प्रदेश

दिल्ली की आयुषी यादव की थी एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त

  • ब्यूरो रिपोर्ट

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में मिले शव की पहचान दिल्ली के थाना बदरपुर की आयुषी यादव (21) पुत्र नीतेश यादव के रूप में हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर मां से मृतका की पहचान कराई।

दिल्ली की आयुषी यादव की थी एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त
Mathura: Delhi’s Ayushi Yadav’s body was found in a trolley bag on the expressway, identified by mother and brother

अब पुलिस जांच कर रही है कि आयुषी की हत्या किसने और क्यों की। बता दें 18 नवंबर की सुबह 11 बजे यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में लाल रंग के ट्रॉली बैग में खून से लथपथ युवती का शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद ट्रॉली बैग में पैक करके शव को फेंका गया था।

दिल्ली की आयुषी यादव की थी एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त
Mathura: Delhi’s Ayushi Yadav’s body was found in a trolley bag on the expressway, identified by mother and brother

युवती की शिनाख्त के लिए सर्विलांस की टीम ने करीब 20 हजार मोबाइल फोन ट्रेस किए। इन मोबाइलों की लोकेशन भी सर्विलांस की टीम ने खंगाली। जेवर, जाबरा टोल, खंदौली टोल के अलावा हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा आने वाले मार्गों पर लगे 210 सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिसके बाद पुलिस को मृतका की शिनाख्त कराने में सफलता मिल सकी। आयुषी की मां और भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। कार्यवाहक एसएसपी एमपी सिंह ने बताया कि मां और भाई ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर आयुषी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये परिवार मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यमराज का ‘खंभा’: जिंदगियों पर मंडरा रहा मौत का साया, विभाग की चुप्पी से उल्टी गिनती शुरू

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में युवा कांग्रेस को मिला ‘नया कुनबा’ : 9 युवाओं ने थामी कांग्रेस की पतवार

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष नें सदस्यता अभियान पर दी सीख: फर्जी सदस्यता की न करें रिपोर्टिंग

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में कमी तो होगी सख्त कार्यवाई !

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित की पहल बनी मिसाल: अर्थियों के बांस बनें हरियाली की ढाल

City News Uttar Pradesh

डीपीआरओ की कार्य निष्ठा “चुनरी में लागा दाग”: पंचायत अधिकारियों पर शामत की गाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़