City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार अंसारी की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय नहीं हो पाए आरोप
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार अंसारी की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय नहीं हो पाए आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में लखनऊ की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के दौरान बाहुबली मुख्तार लखनऊ कोर्ट में मुस्कुराते हुए नजर आया। मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्तार पर आरोप तय होने थे, लेकिन अभी आरोप तय नहीं हो पाए हैं।

माफिया मुख्तार अंसारी की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय नहीं हो पाए आरोप
Mafia Mukhtar Ansari appeared in CBI Special Court: Charges could not be fixed in money laundering case

कोर्ट ने 19 अप्रैल को मामले में अगली तारीख दे दी है। इसके बाद मुख्तार को वापस बांदा जेल भेज दिया गया है। सोमवार को मुख्तार को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से लखनऊ लाया गया। अब्बास अंसारी को भी कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी हुआ है, लेकिन अभी तक वह कोर्ट नहीं पहुंचे हैं।


बता दें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ मार्च 2021 में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कराया था, जिसके बाद नवम्बर 2021 में बांदा जेल आकर ईडी के अफसरों ने पूछताछ भी की थी और बयान भी दर्ज किया था। इस मामले में ईडी की टीम मुख्तार के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर चुकी है। जिसमे मुख्तार के दोनों बेटे, भाई अफजल अंसारी, सिबगतुल्लाह अंसारी व भतीजे से पूछताछ कर चुकी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद के लिए किसान ‘माथा ठोंकने’ को मजबूर: खेतों में पसरा सन्नाटा, सरकारी व्यवस्था पर सवाल

युवती का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, छोटी बहन की शादी की बात चलने से रहती थी गुमसुम

मंत्री रामकेश के क्षेत्र में हर घर फहरे और लहरेगा तिरंगा

City News Uttar Pradesh

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh

“चेतक बांदा में फर्राटा”, भरने को नहीं तैयार: जिले की जनता हैं निराश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में बरदहा बांध की हालत देख नाराज हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, अफसरों को जल्द मरम्मत कराने का दिया निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़