City News Uttar Pradesh
बांदा में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन : भर्ती नहीं तो वोट नहीं की हुंकार
उत्तर प्रदेश

बांदा में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन : भर्ती नहीं तो वोट नहीं की हुंकार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी शिक्षक भर्ती को लेकर हजारों छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन कर माहौल को गर्म कर दिया। मांग किया कि 97 हजार शिक्षक भर्ती जल्द पूर्ण की जाए। बेरोजगार सरकार पर गर्माये-भन्नाये हुये दिखे। आरोप लगाया की सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है।

बांदा में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन : भर्ती नहीं तो वोट नहीं की हुंकार
Demonstration for the demand of teacher recruitment in Banda: If there is no recruitment, do not vote

शुक्रवार को ठंड और बारिश की परवान न कर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने 97 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर डीएम आफिस में जमकर प्रदर्शन किया। मांग थी कि सरकार जल्द से जल्द 97 हजार भर्ती निकाले। अगर नहीं निकाली तो आने वाले समय में भर्ती नहीं तो वोट नहीं की गूंज भी सुनाई देगी। प्रदर्शन कारियों का कहना था की पिछले 5 साल से जो लोग टीईटी व सीटीईटी की तैयारी कर रहे हैं। पर मेहनत बेकार। सरकार बताए कि हम किस क्षेत्र में जाएं।

बांदा में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन : भर्ती नहीं तो वोट नहीं की हुंकार
Demonstration for the demand of teacher recruitment in Banda: If there is no recruitment, do not vote

बेरोजगार नाराज थे की वर्ष 2017, 2018 और 2019 को मिलाकर 21 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं टीईटी और सीटीसी पास हैं। योगी सरकार ने 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के बाद 5,111 लोगों का हलफनामा लगा रखा है। इतने पद रिक्त हैं और 68 हजार 500 में से 23 हजार पद इन्होंने असंवैधानिक तरीके से भर दिए। 15 हजार पद अभी भी खाली हैं। हर साल 15 हजार लोग रिटायर होते हैं, लेकिन भर्ती नहीं हो रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Unlock : प्रदेश में एक तारीख से कोरोना कर्फ्यू में मिलेगी राहत, सख्ती के साथ फिर खुलेंगे बाजार …

मतदान के लिये 19 जोन 134 सेक्टर : प्रत्याशियों पर प्रचार का शिकंजा !

City News Uttar Pradesh

मोंथा ने छोड़ा मोर्चा : बदला मौसम का मिजाज, सूर्य नें दिये दर्शन

City News Uttar Pradesh

बांदा भाजपा जिला नेतृत्व में परिवर्तन की संभावनाओं पर दरबारी भाटों का स्वार्थ ? खिसका संगठन ग्राफ !

Banda : आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान किसान नें की खुदकुशी !

विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़