27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : महंगाई को लेकर बीजेपी पर हमलावर हुए अखिलेश यादव, बोले- भाजपा राज में जनता को रौंद रहा बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

यूपी : महंगाई को लेकर बीजेपी पर हमलावर हुए अखिलेश यादव, बोले- भाजपा राज में जनता को रौंद रहा बुलडोजर

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में बुलडोजर अब जनता को ही रौंदने में लग गया है। हर दिन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के कारण महंगाई को पंख लग गए हैं। महंगाई कम करने के दावों का हश्र यह है कि हर रोज इसमें बढ़ोतरी हो रही है। आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार किसानों के कल्याण के झूठे दावे कर रही है।

यूपी : महंगाई को लेकर बीजेपी पर हमलावर हुए अखिलेश यादव, बोले- भाजपा राज में जनता को रौंद रहा बुलडोजर
UP: Akhilesh Yadav attacked BJP over inflation, said – Bulldozer is trampling the public under BJP rule

अखिलेश ने कहा कि सपा महंगाई व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरती रहेगी। भाजपा राज में ऐसे ‘अच्छे दिन’ आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी की बात करने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के साथ ही आज से टोल-टैक्स भी महंगा हो गया। राजमार्गों पर सफर 10 से 15 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। सीएनजी-पीएनजी गैस के दाम आठ साल में सबसे ज्यादा दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं।
रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से घरेलू अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। अब कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में 250 रुपये महंगा हो गया है। एटा में कर्ज के बोझ तले दबकर एक और किसान ने खुदकुशी कर ली। यह घटना भाजपा सरकार के झूठ की पोल खोल रही है। भाजपा ने अपनी नीति और नीयत से जाहिर कर दिया है कि उसे जन-सरोकारों से नहीं, सिर्फ अपनी तिजोरी भरने से मतलब है। डबल इंजन सरकार शायद इसी तरह प्रदेश में एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना देख रही है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी पुलिस को पहली बार मिला अपना प्रतीक चिन्ह, डीजीपी डा. डीएस चौहान ने किया अनावरण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें अर्दली बाजार में सीसी सड़कों का किया लोकार्पण: दौड़ी खुशी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘लोकतंत्र की जड़ों’ को ‘मजबूत’ करने उतरे मैदान में: ‘समीक्षा’ में दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : उपायुक्त की सख्त हिदायत : समूह गठन के लिए मिशन प्रबंधकों को पढ़ाया पाठ…

City News Uttar Pradesh

बदौसा ब्लॉक का “सपना” कब होगा साकार: प्रसाशनिक सुस्ती से ग्रामीण नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा : खिड़की पर मोबाइल फोन रख फेसबुक लाइव करते हुए महिला ने दी थी जान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़