City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में भी 'हजरतगंज': 12.98 करोड़ हो रहे खर्च
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में होगा मंडल ‘हजरतगंज’: जैसा बनेगा 12.98 करोड़ हो रहे खर्च

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धार्मिक आस्था की नगरी चित्रकूट अब “आधुनिक विकास” की राह पर तेज़ी से बढ़ रही है, जहां “वर्षों से आध्यात्मिक पहचान के लिए प्रसिद्ध” यह शहर अब “अपनी सूरत और सीरत” दोनों बदलने जा रहा है। “प्रदेश की राजधानी” जैसा “आकर्षक और जीवंत” नजारा अब चित्रकूट में भी देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां “हजरतगंज मॉडल” पर आधारित एक भव्य सड़क और सौंदर्यीकरण परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है।

चित्रकूट में होगा मंडल 'हजरतगंज': जैसा बनेगा 12.98 करोड़ हो रहे खर्चकरीब 12 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत धनुष चौराहा से पटेल तिराहा तक पूरे मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे न केवल शहर का स्वरूप बदलेगा बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभरेगा। परियोजना के तहत सड़क को दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा, बीच में 1.5 मीटर का डिवाइडर होगा, जिसे हरियाली और आकर्षक पौधों से सजाया जाएगा, इसके साथ ही पैदल यात्रियों के लिए दोनों ओर 2.4 मीटर चौड़े सुरक्षित पाथवे बनाए जाएंगे, जहां छायादार पौधे और बैठने की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

चित्रकूट में होगा मंडल 'हजरतगंज': जैसा बनेगा 12.98 करोड़ हो रहे खर्चयही नहीं, स्थानीय यातायात को सुगम बनाने के लिए दोनों ओर पांच-पांच मीटर की सर्विस लेन बनाई जाएगी, जिससे शहर के लोगों को जाम और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी, पूरी सड़क को रंग-बिरंगी आधुनिक लाइटों से सजाया जाएगा, जो शाम के समय इस मार्ग को खास आकर्षण का केंद्र बनाएंगी।

चित्रकूट में होगा मंडल 'हजरतगंज': जैसा बनेगा 12.98 करोड़ हो रहे खर्चपरियोजना की खास बात यह है कि यहां स्ट्रीट फूड स्टॉल भी विकसित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव मिलेगा, इस पहल से चित्रकूट की पहचान एक धार्मिक नगरी के साथ-साथ एक आधुनिक और आकर्षक शहर के रूप में भी स्थापित होगी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए और तय समय-सीमा में परियोजना को पूरा किया जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई बोला- पत्नी से था परेशान

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में पहुंचना होगा आसान : प्रयागराज से लालपुर तक बनेगा रोपवे

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें होली की दी शुभकामनाएं: बोले भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनायें

City News Uttar Pradesh

Banda : दस्यु गौरी का आतंक : गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच जंगल में आईजी खुद आटोमेटिक राइफल लेकर कर रहे कांबिंग।

City News Uttar Pradesh

मंत्री नन्दी बोले: ‘विकसित भारत’ की ‘नींव’ बनेगा ‘रोजगार गारंटी मिशन’

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की कर डाली ऐसी -तैसी !

ब्रेकिंग न्यूज़