24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
जेल में माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत, पुलिस सुरक्षा के बीच मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश

जेल में माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत, पुलिस सुरक्षा के बीच मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मंगलवार दोपहर तबीयत खराब हो गई। उसे करीब तीन बजे राजकीय मेडिकल कालेज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाया गया। जेल से पुलिस के एक प्राइवेट वाहन में आगे-पीछे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे के बाद शाम साढ़े चार बजे उसे मेडिकल कालेज से एंबुलेंस में फिर जेल में दाखिल किया गया है।

जेल में माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत, पुलिस सुरक्षा के बीच मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दांत में दर्द था। दो-तीन दिन पहले मेडिकल कालेज के चिकित्सक आए थे, उन्होंने जांच के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया था। आज दोपहर तीन बजे उनको भेजा गया था। कोर्ट से इस बात की अनुमित ली गई थी।

डीआइजी जेल संजीव त्रिपाठी से भी अनुमति ली गई थी। तीन बजे भेजा गया, मेडिकल कालेज में एक्सरे के साथ जांच की गई। साढ़े चार बजे फिर बैरक में दाखिल कर दिया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कासगंज में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण : बढ़ते कोरोना के कहर को लेकर मंत्री ने सतर्कता बरतने के दिए आदेश

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें सीएम योगी से की मुलाकात : सड़कों के निर्माण की उठाई मांग

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय डेंगू से पीड़ित: मेदांता में भर्ती, स्वास्थ लाभ की कामनायें

City News Uttar Pradesh

भाकपा माले की बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला: देवनाथ नें थामा दामन

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार : रोड बनी नहीं प्रधान औऱ सचिव द्वारा रुपया हजम …

बांदा : दिनदहाड़े बाइक सवार किसान को डंडों से पीटकर लूटा, जमीन के विवाद हमले की बात आई सामने …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़