- ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )
चित्रकूट। मऊ थानांतर्गत बौसड़ा गांव में तालाब में डूबकर चार बालिकाओं की मौत हो गई। गोताखोरों ने शव निकाल लिए है। मृतका में दो सगी बहने है। जबकि एक बालिका पड़ोसी जनपद कौशांबी के महेवा की रहने वाली थी और अपने ननिहाल आई थी। सभी तालाब में नहाने गई थी। बौसड़ा निवासी रामप्रकाश निषाद की 12 वर्षीय बेटी पार्वती व 10 वर्षीय बुद्धरानी गांव के बृजलाल निषाद की 10 वर्षीय पुत्री सविता, सोनू निषाद की 12 वर्षीय पुत्री सावित्री और कौशांबी महेवा निवासी अमन उर्फ जोश कुमार निषाद की 12 वर्षीय पुत्री किरन के साथ मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बकरियां चराने गई थी। घर लौटते समय पांचों सहेलिया पटोरी बबुरी रोड स्थित बाइसा तालाब में नहाने लगी।

बताते हैं कि सभी तैरना नहीं जानती थी। नहाते समय एक-एक कर गहरे पानी में चली गई और उनको डूबता देख सावित्री भाग कर दो सौ मीटर दूर स्थित गांव पहुंची। स्वजन को सहेलियों के तालाब में डूबने की सूचना दी। गांव में अफरा-तफरी मच गई और कोहराम मच गया। भाग कर ग्रामीण तालाब पहुंचे और बालिकाओं को खोज शुरू की। थोड़ी देर में उप जिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला और कोतवाल गुलाब त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद चार बालिकाओं के शव तालाब से बाहर निकाले। शव के मिलते ही गांवों में मातम छा गया।

एसडीएम ने बताया कि गांव की पांच बालिकाएं तालाब में नहाने गई थी। गहराई का अंदाजा नहीं होने पर गहरे पानी में चली गई। जिससे डूब गई है। पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि दो सगी बहन समेत चार बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। सभी एंगल से जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
