
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला मुख्यालय पर छोटी बाजार स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर की जमीन पर कथित रूप से हेराफेरी कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस मंदिर की भूमि की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है, और अब यह मंदिर आम जनता की पहुंच से बाहर हो गया है। ओमर वैश्य समाज के इस मंदिर का परिसर लगभग एक बीघा में फैला हुआ है, जिसमें भगवान भोले शंकर की विशाल काले पत्थर की मूर्ति और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

मंदिर के परिसर में दो रास्ते थे,जो अब बंद कर दिए गए हैं, जिससे भक्तों का प्रवेश बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर में पुजारी रही झुन्नी बाई के रिश्तेदारों ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर मंदिर परिसर में आवासीय भवनों का निर्माण करवा लिया है। मंदिर अब आवासीय भवन बनाकर पूरी तरह ढक दिया गया हैं।

मंदिर में भक्तों के प्रवेश के लियें अब कोई पट नहीं है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर भूमि अनंत कुमार ओमर (मास्टर साहब) द्वारा दान दी गई थी। मंदिर का प्रबंधन पहले महादेव प्रसाद जी और उनके सहयोगियों द्वारा किया जाता था। यहां पर नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक उत्सव आयोजित किए जाते थे। लेकिन वर्तमान में मंदिर के दोनों रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे वर्षों से कोई भी यहां दर्शन नहीं कर सका है। ओमर वैश्य समाज और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि पुराने अभिलेखों और नक्शों की जांच कर मंदिर की जमीन को मुक्त कराकर इसे फिर से सार्वजनिक पूजा-अर्चना के लिए खोला जाए। मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्वता को देखते हुए लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्रता से कदम उठाएगा और इस धार्मिक स्थल को जनता के लिए पुनः सुलभ बनाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
