
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बरुआ डेरा गैस गोदाम के पास 12 साल पहले हुई राजन अवस्थी की हत्या बालू कारोबार से जुड़े विवाद का नतीजा थी। साझेदारी में कारोबार के दौरान वर्चस्व और रंगदारी को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हुई, जो अंततः दुश्मनी में बदल गई। वर्ष 2012 में कनवारा गांव निवासी राजन अवस्थी और दोषी दाऊ सिंह, बल्लू सिंह, पप्पू, व अल्हू सिंह के बीच बालू कारोबार साझेदारी से शुरू हुआ।

लेकिन जैसे-जैसे कारोबार बढ़ा, वैसी ही तेजी से दोनों पक्षों में विवाद भी गहराता गया। रंगदारी और धमकियों के बाद राजन अवस्थी के परिवार ने नगर कोतवाली में दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 22 जून 2012 को दोषियों ने राजन अवस्थी और उनके भाई प्रभाकर को बरुआ डेरा गैस गोदाम के पास घेरकर फायरिंग की। गोली लगने से राजन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे बालू कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई और रंगदारी विवाद की वजह सामने आई।

12 साल चले इस मामले में अदालत ने शनिवार को दोषी दाऊ सिंह, बल्लू सिंह, पप्पू, और अल्हू सिंह समेत छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने लगातार बहस करते हुए मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए। पैरोकार दिनेश कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे दोषियों की जानमाल की धमकियां और बालू कारोबार से जुड़ा आर्थिक विवाद था। कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए कठोर दंड दिया। सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों के चेहरे पर आक्रोश और तनाव स्पष्ट दिखा। इस फैसले से मृतक राजन अवस्थी के परिवार को राहत मिली है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
