- विनोद मिश्रा
बांदा। अतीक-अशरफ हत्याकांड में एसआईटी ने यहां से लवलेश के तीन करीबियों को उठा लिया हैं। पता चला हैं की पुलिस की तीन टीमें बांदा, हमीरपुर और कासगंज में तीनों हत्यारोपितों की कुंडली खंगालने में जुटी हैं।

अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी को सच माना जाये तो एसआइटी ने बुधवार को बांदा में दस्तक दी। यहां से तीन लोगों को उठाय। हालांकि गुरुवार तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। एक टीम के हमीरपुर जाने की भी चर्चा है। पुलिस के आलाधिकारी भी इस बाबत कुछ भी जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि क्योटरा निवासी लवलेश तिवारी, कुरारा हमीरपुर के मोहित उर्फ सनी और कातरवाडी सोरो कासगंज के अरुण कुमार मौर्या के खिलाफ शाहगंज थाने में हत्याकांड का मुकदमा लिखा गया है। तीन पुलिस टीमों को संबंधित जिले में भेजा गया है। सूत्र बताते हैं कि एसआईटी टीम नें लवलेश तिवारी से जुड़े कुछ लोगों की तलाश में छापेमारी की। रेलवे स्टेशन के पास से तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
