सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में ट्रांसपोर्टनगर के आवासीय क्षेत्र में छापा मारकर पुलिस ने एक घर में चल रहे अनैतिक धंधे का भंडाफोड़ किया। यह मकान एक डॉक्टर का है, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके से महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

एसपी सिटी राजेेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर में डॉक्टर के मकान में अनैतिक धंधा चल रहा है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी, महिला थाना इंस्पेक्टर सरिता सिंह और थाना जनकपुरी से पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा।

मौके पर एक महिला के साथ तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पकड़े गए आरोपियों में इंतजार निवासी खाताखेड़ी, आशु अरोड़ा, शुभम धीमान निवासी मोहल्ला जनकपुरी और कंबोह का पुल निवासी महिला शामिल है। महिला को इंतजार ही डाॅक्टर के घर लेकर आया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

– मकान मालिक डॉक्टर हो गया फरार
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मौके से आरोपी डॉक्टर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है, लेकिन वह किस जिले में तैनात है, इसकी जानकारी की जा रही है।

– कुछ समय पूर्व बनाया था मकान
एसपी सिटी ने बताया कि डॉक्टर ने कुछ समय पूर्व ही ट्रांसपोर्टनगर में मकान बनाया था। नीचे के हिस्से में जिम (व्यायामशाला) चलता है। ऊपर के हिस्से अनैतिक धंधा चल रहा था। जांच में पता चला कि डाक्टर का परिवार सरकारी आवास में रहता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
