City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP : महिला के मोबाईल पर गंदे मैसेज भेजता था युवक, भीड़ ने पकड़कर खंभे से बांधकर जमकर पीटा …

 

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद में एक महिला को फोन पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाले युवक को पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। उसे बिजली के पोल से बांध दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।


मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला को एक युवक फोन पर अश्लीय मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। इसके बारे में महिला ने अपने परिजनों को बताया। बताया जाता है कि रविवार सुबह युवक ने हद ही पार कर दी। उसने महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों के साथ महिला के परिजन भी पहुंच गए।


उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इस दौरान उसे विद्युत पोल से बांधकर भी पीटा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और थाने आ गई। यहां युवक से पूछताछ की। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कार-बाइक में आग लगने का बढ़ा खतरा: ऑटो एक्सपर्ट ने वाहन मालिकों को किया आगाह

City News Uttar Pradesh

रिश्तों का हुआ कत्ल : भाभी ने कमरे में बंद किया और भाई ने बल्लम से गोदकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव को लेकर सपा ने ‘कसी’ कमर: जीत की बनाई रणनीति, संगठन मजबूती जोर

City News Uttar Pradesh

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव: इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ओवरब्रिज की रेलिंग से फंदा लगाकर वृद्ध ने की खुदकुशी

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : “खेलोगे कूदोगे बनोगे महान”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़