City News Uttar Pradesh
गोलवरकर की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया गया याद
उत्तर प्रदेश

गोलवरकर की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया गया याद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के तिंदवारी कस्बे में सर संघ चालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर उर्फ गुरू जी की जयंती मनाई गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

गोलवरकर की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया गया याद
Remembering Golwalkar’s personality and work on his birth anniversary

कस्बे के मालवीय सदन संतोषी नगर में राष्ट्र शक्ति समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि विचार और आदर्श में एकता स्थापित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक गुरु जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और तपस्या से परिपूर्ण था। वह देश को एक अखंड राष्ट्र मालिका में जोड़ने वाले देदीप्यमान सितारा थे। सदैव युवाओं को ज्ञान प्राप्ति, मानव कल्याण और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

गोलवरकर की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया गया याद
Remembering Golwalkar’s personality and work on his birth anniversary

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर मंडल कार्यवाह अमन गुप्ता ने कहा कि परम पूज्य गुरु जी ने संघ कार्य को गति प्रदान करने के साथ उसको अखिल भारतीय सुदृढ़, अनुशासित संगठन का रूप दिया। उनका अध्ययन, चिंतन व उनके विचार इतने श्रेष्ठ थे, जिससे वह न सिर्फ युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज बने बल्कि पूरे राष्ट्र के प्रेरक पुंज व दिशा निर्देशक बन गए। इस अवसर पर राष्ट्र शक्ति समिति के अध्यक्ष अमित तिवारी, महामंत्री दिवाकर त्रिपाठी, अरुण सिंह पटेल, आलोक गिरि, स्वदेश कुशवाहा, पुनीत मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सेनेटरी नैपकिन वेडिंग व डिस्ट्राय मशीन का हुआ उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया ‘प्रशासन का दर्पण’

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह

बांदा में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला ? डीएम नें दिये जांच के आदेश

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति नें स्वंय को गोली मारकर की खुदकुशी

City News Uttar Pradesh

बेटा न होने से परेशान महिला फांसी पर झूली : परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़