25.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बड़ी खबर: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आई दरारें, 7 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण
उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आई दरारें, 7 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

  • ब्यूरो रिपोर्ट

औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनल संख्या 269 व 270 किमी के मध्य लेंटर में दरार और सरिया निकल जाने से भरथना की ओर आने वाले वाहनों को वन-वे में तब्दील कर दिया गया किया है। यह परेशानी सोमवार की दोपहर तकरीबन एक बजे से शुरू हुई। जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्राधिकरण ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए भरथना की ओर आने वाले वाहनों के लिए वनवे कर दिया।

बड़ी खबर: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आई दरारें, 7 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण
Big news: Cracks on Bundelkhand Expressway, PM Modi inaugurated it 7 months ago

औरैया जिले से होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निकला है। इसका मिलान कट राष्ट्रीय राजमार्ग-19 कानपुर-इटावा के मिहौली में है। सोमवार की दोपहर एक्सप्रेसवे के किमी 269 और 270 के बीच गांव खगा नगला के सामने लेंटर में दरार के साथ सामने आई कुछ और खामियों से यातायात प्रभावित हुआ।

– यातायात के लिए वन-वे की व्यवस्था

प्रोजेक्ट मैनेजर रघुनेश शुक्ला ने टीम को भेजते हुए सुरक्षित यातायात को लेकर भरथना इटावा की ओर आने वाले वाहनों को वन-वे के तहत निकालने की व्यवस्था को प्रभावी किया। खामियों को दूर कराए जाने के बाद बदली गई इस व्यवस्था को पहले जैसा किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 296 क‍िमी लंबे इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 16 जुलाई 2022 को किया था। यह एक्सप्रेस वे 28 महीनों में 14850 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख …

कृषि विश्वविद्यालय बना अत्याचार का अड्डा ? नियमों की कब्र पर शोध, राज्यपाल तक पहुँचा मामला

Banda : बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला: सीबीआई चार्ज सीट दाखिले को लेकर चिंतित…

City News Uttar Pradesh

मवेशियों को बचाने में खंती में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर हुई मौत …

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : मतदान के दौरान डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान फूलों की खेती से हो सकते हैं धनवान

ब्रेकिंग न्यूज़