23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य राक्षसी की शिकार, संकट मोचन का इंतजार !
उत्तर प्रदेश

बांदा में रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य राक्षसी की शिकार, संकट मोचन का इंतजार ! …

work of doubling the railway line in Banda

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कानपुर झांसी रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य लाइन पर नहीं आ पा रहा।यह राक्षसी सुरसा कें मुंह की तरह बढ़ती जा रही है।दूसरे अर्थों में इसके पूरा होने का समय महंगाई की तरह बढ़ रहा है।साल दर साल समय अवधि बढ़ाई जा रही है। पहले वर्ष 2022 फिर 2023 और अब वर्ष 2025 में इसे पूरा किया जाना बताया जा रहा है।


वर्ष 2019-20 से चल रहे इस काम में अभी काफी पेच हैं। बेतवा और धसान नदियों में बनने वाले पुलों की ड्राइंग तैयार नहीं हो पाई है। वन और भूमि की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। रेलवे प्रशासन को उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश के प्रस्ताव का इंतजार है।

बांदा में रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य राक्षसी की शिकार, संकट मोचन का इंतजार !
बुंदेलखंड में झांसी से मानिकपुर तक शुरू से ही इकहरी रेलवे लाइन है। इसकी लंबाई करीब 310 किमी है। कई दशकों से इस रूट पर गिनी चुनी ट्रेनें ही चल रहीं थीं। अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। कई दर्जन ट्रेनें चल रही हैं। इनमें सुपर फास्ट से लेकर साधारण यात्री ट्रेनें तक शामिल हैं। यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। इकहरी ट्रैक से ट्रेनें लेट लतीफ हो रहीं हैं।


रेल मंत्रालय ने झांसी-बांदा-मानिकपुर रेलवे रूट को दोहरा करने के लिए तीन वर्ष पूर्व 43 अरब 29 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की थी। वर्ष 2019-20 में पहली किस्त तीन करोड़ 40 लाख रुपये की जारी की थी। अब मौजूदा वर्ष 2021-22 के लिए ढाई अरब दिए हैं।


रेलवे ने कहा था कि यह काम वर्ष 2022-23 में पूरा हो जाएगा, लेकिन रेलवे का यह वादा भरोसेमंद नहीं रहा। अब रेलवे का कहना है कि लाइन दोहरीकरण पूरा करने की समय सीमा मार्च 2025 है। रेलवे ने दलील दी कि भूमि और वन आदि समस्याएं इसमें आड़े आ रहीं हैं। इन्हें सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीआईजी राजेश द्वारा पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले: सरकार का बजट विकास औऱ लोक मंगलकारी

City News Uttar Pradesh

Banda : दो अवैध शराब व्यवसाइयों पर गैंगेस्टर का चाबुक, सम्पत्ति होगी जब्त..

City News Uttar Pradesh

बारिश से पहले जल निकासी को औगासी रोड से मर्का व तिंदवारी रोड तक बनेगा पक्का नाला : जिला पंचायत अध्यक्ष

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल सर्दी व शीतलहर की भीषण चपेट में : बच्चों के लिये अभिभावक चिंतित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़