City News Uttar Pradesh
हिमांचल प्रदेश एवं यूपी के उप चुनाओं में भाजपा की दो सीटों पर हार से कांग्रेस सपा में खुशी
उत्तर प्रदेश

हिमांचल प्रदेश एवं यूपी के उप चुनाओं में भाजपा की दो सीटों पर हार से कांग्रेस सपा में खुशी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हिमांचल प्रदेश के साथ हीं यूपी के उप चुनाव में तीन में दो सीटों पर भाजपा की शिकस्त पर यहां कांग्रेस, सपा में खुशी का संगम हिलोरें ले रहा है। इस खुशी में सरकारी कर्मचारी भी उछल रहे है, इनका मानना है कि ओल्ड पेंशन की भाजपा हिमायती न होने के कारण बोल्ड हो गई। गुजरात में भाजपा की जीत को भाजपाई मोदी का गृह प्रांत एवं उनकी अस्मिता से जोड़ कर देख रहे है। अन्यथा की स्थिति में राजनीतिक विश्लेषक मानते है कि गुजरात की जनता सरकार के परफार्ममेंस से जनता खुश नहीं थी। गुजरातियों नें मोदी के चेहरे की लाज बचाई है।

हिमांचल प्रदेश एवं यूपी के उप चुनाओं में भाजपा की दो सीटों पर हार से कांग्रेस सपा में खुशी
Congress-SP is happy after BJP lost two seats in Himachal Pradesh and UP by-elections

जिला मुख्यालय पर दोपहर बाद से हीं हिमांचल एवं यूपी उप चुनाओं में दो सीटों पर भाजप की हार से खुशी का ज्यादातर उल्लास,चर्चा कांग्रेस सपा के अलावा सरकारी दफ्तरों, चाय-पान की दुकानों में शुरू हो गया था। कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी के यहां जमकर मिष्ठान वितरण हुआ। इसी तरह का आलम कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के यहां भी “आइये मिठाई खाइये” का देर तक चलता रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू दुबे खुश नजर आये।

हिमांचल प्रदेश एवं यूपी के उप चुनाओं में भाजपा की दो सीटों पर हार से कांग्रेस सपा में खुशी
Congress-SP is happy after BJP lost two seats in Himachal Pradesh and UP by-elections

सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह नें कहा कि यूपी उप चुनावों में भाजपा की हार अहंकार एवं जनाक्रोश का प्रतीक है। सरकारी कर्मचारी, किसान व्यापारी, मजदूर, महंगाई बेरोजगारी वर्ष 24 के देश के आम चुनाव में भाजपा की हार के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम करेंगे। रामपुर से भाजपा की जीत को उन्होने प्रशासन की जीत बताया। आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी के साथ सरकार की शह पर बेईमानी हुई है। सरकारी कर्मचारियों की प्रतिक्रिया रही कि केंद्र सरकार यदि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करती तो वर्ष 24के चुनाव में उसकी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल एवं अदूरदर्शिता साबित होगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे ‘सजना’ तेरी जिंदगानी रहे: सुहागिनों ने मांगी पतियों की लंबी उम्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्‍त न‍िर्देश, अगले 48 घंटे में खत्म हो जाएं सभी अवैध वाहन स्‍टैंड

City News Uttar Pradesh

पेंशन दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले कर्मचारी को डीएम ने किया निलंबित, 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

गांवों से निकलेगा ‘ज्ञान’ का ‘उजाला’: डिजिटल शिक्षा पर ‘खर्च’ होंगे 4.68 करोड़

बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल के बाहर का खाना देने के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

माफिया डान मुख्तार हुआ सूरदास : कारागार प्रशासन मुश्किल में फंसा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़