28.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में कांग्रेस चरमराई : सावन नें ही आग लगाई, अब बुझेगी कैसे ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कांग्रेस की हालत बहुत पतली है। विधान सभा चुनाव की निकटता संगठन के लिये बहुत बड़ी मुसीबत का सबब है। इसके लिये प्रांतीय संगठन सर्वाधिक दोषी है, जिसने चुनावी काल में जिला कांग्रेस नेतृत्व में परिवर्तन कर अपने पैरों में ही कुल्हाड़ी मार ली ! अब तो कांग्रेस में यह फिल्मी गीत गुनगुनाया जा रहा है की “चिंगारी कोई भड़के तो सावन आग बुझाये, सावन जब आग लगाये उसे कौन बुझाये” ! यह गीत संगठन में तेजी से क्रमशः हिट होता जा रहा है !

दरअसल पंचायत चुनाव के बाद कांगेस के प्रांतीय संगठन नें यहां जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित को बदल कर कमान प्रद्युम दुबे लालू को देकर अपने बदलाव से जिले की कांग्रेस को घोर आश्चर्य में डाल दिया। हाँ शहर अध्यक्ष को भी बदल कर पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय गुफ्ता को बागडोर सौपी गई।

बांदा में कांग्रेस चरमराई

शहर अध्यक्ष रहे पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव में बदलाव तो कांग्रेस जन उचित मानते है, कयोकि वह तो संगठन पर स्वयं में ही बोझ थे, लेकिन जिला नेतृत्व में बदलाव पार्टी जनों के गले अब भी नहीं उतर रहा। संगठन के लोगों का मानना यह है की विधान सभा चुनाव की नजदीकता को देखते हुये अच्छी तरह से चल रहे जिला नेतृत्व में बदलाव कर प्रदेश कमेटी नें अदूरदर्शिता का परिचय दिया है !

बदलाव का परिणाम भी सामने दिखाई देने लगा है। पिछले दिनों लगभग एक माह बाद कांग्रेस की बैठक नये जिलाध्यक्ष आयोजित कर पाये। वह भी जिला कार्यालय में नहीं एक होटल में। इस मुद्दे पर भी काफी आलोचना के स्वर संगठन में गूंजे !

पार्टी के कई स्थानीय बड़े नेताओं में इस बात को लेकर चिंता हो रही है की विधान सभा चुनाव आने तक तो नई जिला कार्य समिति के गठन के साथ ब्लाक, नगर इकाइयां गठित हो पाना ही असंभव होगा? फिर बूथ स्तर तक तो पहुंच पाना मुंगेरी लाल के सपने से कम नहीं होगा! कुल मिलाकर यह तय सा ही है की विधानसभा में कांग्रेस की हालत “लुटिया डुबाऊ” बन चुकी है !


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त एवं डीआईजी नें संपूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अखिलेश बोले- जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री, भाजपा का अहंकार और घमंड हुआ चकनाचूर

City News Uttar Pradesh

दामों में भारी गिरावट : आश‍ियाने के सपने पर अब नहीं पड़ेगी महंगाई की मार, सर‍िया में दस हजार रुपये टन की गिरावट

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन बनी “समाज सेवा” की मिसाल: संगम यात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर

City News Uttar Pradesh

पालिका का लोकल फार वोकल प्रतिभा सम्मान बना आकर्षण : रोशनी से झिलमिलया सरोवर

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का यह दर्शनीय स्थल : भगवान श्री राम का है विश्राम स्थल

ब्रेकिंग न्यूज़