- दयाशंकर मिश्रा
बलिया । कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट ने क्षमता से तीन गुना ज्यादा बंदियों से ठसाठस भरी जिला जेल में सात वर्ष से कम सजा वाले बंदियों को पेरोल व अंतरिम जमानत पर तय अवधि के लिए छोड़ने का आदेश दिया है। जेल प्रशासन पात्र बंदियों की सूची तैयार करने में जुट गया है। इस सूची को हाई पावर कमेटी के समक्ष भेजा जाएगा। कमेटी की मुहर लगने के बाद बंदियों को छोड़ा जाएगा। 50 से अधिक बंदियों के आने की उम्मीद है। जिला जेल में क्षमता से तीन गुना अधिक बंदियों को रखा गया है, यहां की क्षमता मात्र 339 कैदियों को रखने की है जबकि इस समय कुल 802 बंदी है। क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण जहां इनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर चिता बनी रहती है। पिछली बार 225 बंदी व आधा दर्जन जेलकर्मी कोरोना संक्रमण की जद में आ गए थे।

कोरोना टीका आने के बाद शासन के निर्देश से जिला कारागार में निरुद्ध वृद्ध व बीमार बंदियों का टीकाकरण हो चुका है। इनके साथ जेलकर्मियों का भी वैक्सीन लग चुका है।

जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या के अनुसार सात साल तक की सजा काट रहे अथवा जुर्माना न भर पाने के चलते अतिरिक्त सजा काट रहे सजायाफ्ता बंदियों को पैरोल पर छोड़ने के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है। अब तक 50 से ऊपर बंदियों की लिस्ट तैयार है, अभी कुछ और बंदी सूची में शामिल करने के लिए मंथन चल रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
