City News Uttar Pradesh
घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग : प्रशासन क्यों है खामोश
उत्तर प्रदेश

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग : प्रशासन क्यों है खामोश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। इससे राजस्व की हानि हो रही है। दुकानदार इसका उपयोग व्यावसायिक सिलिंडर से सस्ता होने के कारण करते हैं। जिले में संचालित हो रहीं मिठाई, कचौड़ी, पकौड़ी सहित अन्य नाश्ते की दुकानों और ठेलों पर घरेलु रसोई गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है।

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग : प्रशासन क्यों है खामोश

रसोई गैस के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और खाद्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। छोटे दुकानों और हथठलों से लेकर बड़ी मिठाई की दुकानों पर भी व्यावसायिक गैस सिलिंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलिंडर ही उपयोग किया जा रहा है। कई ठेले वालों ने और दुकानदारों ने अपने नाम पर व्यावसायिक सिलिंडर तो ले रखा है, लेकिन यह सिलिंडर महंगा होने के कारण घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करते हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग : प्रशासन क्यों है खामोश

होटल संचालक भी व्यावसायिक गैस सिलिंडर के उपयोग में पीछे नहीं है। कई दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए सामने तो व्यावसायिक सिलिंडर रखते हैं, लेकिन अंदर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कर है। खास बात यह है कि इन सिलिंडर का खुलेआम उपयोग करते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जो भी व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के स्थान पर घरेलू एलपीजी सिलिंडर का प्रयोग करता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश के क्षेत्र में हर घर फहरे और लहरेगा तिरंगा

City News Uttar Pradesh

हिन्दुत्व प्रदर्शन की हुई औपचारिकता: फोटो खिंचवाई के लिये धक्का मुक्की, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी कैबिनेट के साथ देखेंगे द केरल स्टोरी : उत्तर प्रदेश में फिल्म हुई टैक्स फ्री

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : विकसित भारत संकल्प यात्रा” यानी विकास की “गारंटी”

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने किन्नरों से दुवा मांगी ! पूर्व सैनिक बोले चिठ्ठी आई है !

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम गौवंशों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर, कड़ेआदेश से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़