City News Uttar Pradesh
थानाध्यक्ष चलाता था वसूली का सिंडिकेट: पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

थानाध्यक्ष चलाता था वसूली का सिंडिकेट: पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार

  • शरद मिश्रा

बलिया। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर बुधवार की रात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने ट्रक पर सवार होकर छापेमारी की। इस दौरान ट्रकों से वसूली करते हुए आरक्षी सतीश गुप्ता और बलराम और 16 दलालों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन सिपाही फरार होने में कामयाब रहे।

थानाध्यक्ष चलाता था वसूली का सिंडिकेट: पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार

निरीक्षक सुशील कुमार की तहरीर पर नरहीं के थानाध्यक्ष पन्नेलाल और काेरंटाडीह के चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर सहित सात पुलिसकर्मी के अलावा 16 दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी पन्ने लाल सहित पूरी कोरंटाडीह चौकी को निलंबित कर दिया गया है। मौके से 37500 रुपये नकद और 14 बाइक के अलावा 25 मोबाइल बरामद किए गए। इसकी जांच आजमगढ़ एसपी को सौंपी गई है।

थानाध्यक्ष चलाता था वसूली का सिंडिकेट: पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार

छापेमारी को लेकर जिले भर के थानों में अफरा-तफरी मची रही। थाना प्रभारी के आवास को सील कर दिया गया है। थानाध्यक्ष भी फरार हो गए। हालांकि, कुछ सिपाही बता रहे थे वह साक्ष्य में गोरखपुर गए हैं। डीआईजी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को शिकायत मिल रही थी कि भरौली में बिहार से बालू, कोयला आदि लेकर आने वाले ट्रकों से पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली की जाती है।

थानाध्यक्ष चलाता था वसूली का सिंडिकेट: पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार

बताया की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और वह खुद पहले रेकी किए, इसके बाद योजना बनाकर छापेमारी की। प्रति ट्रकों से 500-500 रुपये की वसूली की जा रही थी। इस प्रकार प्रतिदिन एक हजार ट्रकों से वसूली की जा रही थी। छापेमारी के समय पहले दो सिपाही गिरफ्तार किए गए। इसके बाद दलालों को दबोचा गया। इसके पश्चात जब टीम काेरंटाडीह चौकी पहुंचे वहां पर भी वसूली की जा रही थी। यहां से एक सिपाही और थाने में प्राइवेट रूप से काम करने वाला फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस तरह की छापेमारी चलती रहेगी। किसी तरह से अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी :बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित !

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग सहायक अभियंता मंडलीय निर्वाचन संपन्न : सृष्टि अध्यक्ष एवं रवी सचिव निर्वाचित

City News Uttar Pradesh

किसानों की खेती पर कहर : डीएपी के लाले सहकारी समितियों में ताले !

City News Uttar Pradesh

News : छेड़खानी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

City News Uttar Pradesh

Banda : बाहुबली मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने, दो माह की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा …

ब्रेकिंग न्यूज़