City News Uttar Pradesh
डीएम जे रीभा की "प्रशासनिक सख्ती": कर वसूली व्यवस्था ढेर देख दिया फरमान
उत्तर प्रदेश

डीएम जे रीभा की “प्रशासनिक सख्ती”: कर वसूली व्यवस्था ढेर देख दिया फरमान

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में कर-करेत्तर वसूली और राजस्व मामलों को लेकर डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। कर वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिली। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लायें। जिलाधिकारी ने जीएसटी, आबकारी, स्टांप शुल्क, परिवहन, विद्युत कर एवं जल संस्थान की वसूली की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम जे रीभा की "प्रशासनिक सख्ती": कर वसूली व्यवस्था ढेर देख दिया फरमान

साथ ही, उन्होंने ओवरलोड वाहनों की निगरानी बढ़ाने और नगर पालिका की संपत्तियों का ब्यौरा तैयार कर हाउस टैक्स वसूली बढ़ाने पर जोर दिया। राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने दाखिल-खारिज, वरासत मामलों एवं भूमि पट्टा आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के भी निर्देश दिए।

डीएम जे रीभा की "प्रशासनिक सख्ती": कर वसूली व्यवस्था ढेर देख दिया फरमान

इसके अलावा, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पात्र किसानों के दावों का शीघ्र निस्तारण करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन मामलों को जल्द हल करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : जनसंख्या नबियंत्रण कानून लाएगी योगी सरकार, दो से अधिक बच्चे वालों की सुविधाओं में होगी कटौती ! …

डीएम आनंद नाराज : खाद के गड्ढों का क्यों नहीं तेजी से निर्माण …

City News Uttar Pradesh

बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्रामीणों नें बंधक बनाकर पीटा: रिपोर्ट दर्ज

फर्जीवाड़ा आया सामने : डीआईओएस ने छापेमारी कर पकड़े बिना मानयता के चार स्कूल, कोचिंग सेंटर के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर रजिस्ट्रेशन किया तलब

हार्पर क्लब का “सचिव मनीष बना खलनायक” ? पत्रकार को फर्जी फंसा रची कहानी !

City News Uttar Pradesh

चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा: पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़