![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। मंडलीय “जल संरक्षण गोष्ठी औपचारिकताओं में सिमट” गई। पूरे समय माहौल उबाऊ रहा ! आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में मेडिकल काॅलेज में यह आयोजन हुआ।

इस अवसर पर आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि जल संचयन कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्षा के जल की एक-एक बूंद को संरक्षित करना है। जल के अनावश्यक दुरूपयोग को रोकने के साथ लोंगो में जल संचयन के प्रति जागरूकता पर जोर दिया । बेहतर राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने जल बचाव के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान के तहत तालाबों का निर्माण, वृक्षारोपण, मेेडबन्दी आदि कार्यों को करें। पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि जल का संचयन एवं संरक्षण अतिआवश्यक है। लघु सिंचाई विभाग नें स्मार्ट तालाब सिंचाई प्रणाली के अन्तर्गत नई कार्ययोजना संचालित किये जाने तथा भूमि संरक्षण विभाग द्वारा खेत तालाब योजना एवं अटल भूजल योजना के कार्यों की जानकारी दी।

गोष्ठी में अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख बडोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सहित ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधिगण, मण्डलीय जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
