City News Uttar Pradesh
बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा
उत्तर प्रदेश

बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रयागराज महाकुंभ में महाशिवरात्रि स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन बांदा रोडवेज की अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दर्जनों बसें डिपो में खड़ी हैं, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर नदारद हैं। इस कारण श्रद्धालु घंटों से बसों का इंतजार कर रहे हैं।

बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा

परेशान यात्रियों ने रोडवेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल बसों की व्यवस्था करने की मांग की। यात्रियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन रोडवेज अधिकारी और कर्मचारी सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सरकार हर तरह की सुविधा मुहैया करा रही है, लेकिन रोडवेज प्रशासन की लापरवाही के चलते वे घंटों से बसों के लिए इंतजार कर रहे हैं।

बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा

आक्रोशित श्रद्धालुओं ने रोडवेज परिसर में प्रदर्शन कर हंगामा किया। तत्काल बसें उपलब्ध कराने की मांग की। श्रद्धालुओं ने कहा कि अगर जल्द ही बसों को रवाना नहीं किया गया, तो उन्हें मजबूरन प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। विरोध बढ़ता देख रोडवेज प्रशासन हरकत में आया। जल्द ही बसों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि प्रयागराज में महाशिवरात्रि स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर जल्द ही बसों की व्यवस्था नहीं की गई, तो परिवहन की अव्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की ‘बदहाली’ पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी को अगवा कर केन नदी में फेंक गया पति तो मछुआरों ने बचाई जान, सीमा विवाद में उलझी यूपी-एमपी पुलिस

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर

बांदा का अमन हत्याकांड : आठ की जमानत अपील नामंजूर

City News Uttar Pradesh

भाजपा की मीडिया कार्यशाला : पढ़ाया गया पार्टी का इतिहास …

City News Uttar Pradesh

हार्पर क्लब का “सचिव मनीष बना खलनायक” ? पत्रकार को फर्जी फंसा रची कहानी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़