
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रेस क्लब ऑफ यूपी की स्थानीय इकाई ने एक 11 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी राजेश चौरसिया को सौंपा। इसमें क्षेत्र की सड़क, जल प्रबंधन, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है।

प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अनुज हनुमत ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र विकास के कई पहलुओं पर पिछड़ा हुआ है। वर्षों से दस्यु समस्या से जूझते इस क्षेत्र ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब यहां का विकास अति आवश्यक हो गया है। ज्ञापन में काली घाटी का चौड़ीकरण और सड़क सुरक्षा उपकरण लगाने की मांग की गई है ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही झरी फाटक से मानिकपुर नगर तक बाईपास निर्माण और नगर की जल प्रबंधन व्यवस्था में सुधार की भी मांग उठाई गई है।

इसके अलावा सरैया से बोड़ीपोखरी वाया अगरहुड़ा संपर्क मार्ग के निर्माण और मानिकपुर से मऊ गुरदरी मार्ग को स्टेट हाइवे का दर्जा देने का भी प्रस्ताव ज्ञापन में शामिल है। मानिकपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय और रजिस्ट्री का कार्य शुरू करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में कुलदेवी मां आनंदी (सरवरिया देवी) के मंदिर का जीर्णोद्धार कराने और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह किया गया है। साथ ही नगर प्रवेश के पास मां आनंदी धाम को समर्पित एक भव्य प्रवेश द्वार बनाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रेस क्लब के जिला सचिव ललित पांडेय, संरक्षक मंडल सदस्य राजेश पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी रामनरेश विश्वकर्मा, सतीश द्विवेदी, प्रेमचंद भारती सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
