- ( ब्यूरो रिपोर्ट )
चित्रकूट। कामदगिरि मुखारविंदआश्रम में रहने वाले युवक ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। वह आश्रम में अधिकारी संत मदन गोपाल दास के सेवादार रूप में रहता था और पढ़ाई करता था। वैसे थाना पुलिस से किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है, लेकिन लोगों से मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मौत की वजह पता लगाने में जुटी है।

चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना के नांदी निवासी भानप्रताप द्विवेदी के 20 वर्षीय बेटा गोलू द्विवेदी अपने भाई रामदयाल के साथ मध्यप्रदेश जिला सतना के नयागांव थाना स्थित कामदगिरि प्रमुख द्वार आश्रम में रहकर पढ़ाई करता था। दोनों बचपन से आश्रम में रहते थे।

बताते हैं कि इनके बाबा भी पहले कामतानाथ मंदिर में पूजा पाठ किया करते थे उन्हीं के समय से दोनों यहां आ गए थे। आश्रम के लोग बताते हैं कि गुरुवार की दोपहर में गोलू अपने कमरे में अकेले लेटा था। तभी उसने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया। जानकारी होने पर आश्रम में खलबली मच गई। उसे जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। उसे जिला अस्पताल लेकर आए।
वहां पर भी चिकित्सकों ने देखा की हालत काफी गंभीर है तो प्रयागराज ले जाने की सलाह दी। प्रयागराज में गोलू की मौत हो गई। यह जानकारी गोलू के परिजन को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नयागांव थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि आश्रम से उनको कोई सूचना नहीं दी गई है। लोगों से संज्ञान में आया है तो पता कर रहे हैं। वहीं पहाड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन बता रहे हैं कि युवक के शव का प्रयागराज में पोस्टमार्टम हुआ है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
