30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : पुलिस पर फिर लगे दाग, अभद्रता और डांट से आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खाकी पर बड़ा धब्बा लगा है। बेटे के अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो दिनों से कोतवाली पहुंच रही महिला ने भाई को हवालात में बंद किए जाने और आरोपितों व पुलिस द्वारा अभद्रता से क्षुब्ध होकर फांसी लगा जान दे दी। नाबालिग बेटियों ने बताया कि कोतवाली से लौट मां बहुत रो रही थीं। खुद को कमरे में बंद कर लिया। बाद में देखा तो फंदे से लटकी थीं। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव की है। शाम को स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया गया। इधर, कोतवाली पुलिस अब बचाव में जुट गई है। कोतवाल ने तोहमत जड़ी कि महिला, उसके पति और बेटे ने निजी बैंक खोला था। जिसमें पचास लाख से ज्यादा गबन किया गया। लोगों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।


मवई बुजुर्ग निवासी श्रीप्रसाद रैकवार का बेटा 23 वर्षीय दीपक रैकवार दो दिनों से घर से गायब है। उनकी पत्नी सुधा रैकवार दो दिनों से कोतवाली पुलिस के पास अगवा की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच रही थीं। 45 वर्षीय सुधा शनिवार सुबह करीब दस बजे अपने भाई रामकरन रैकवार के साथ फिर कोतवाली पहुंची थीं। आरोप है कि पुलिस ने उन लोगों को भी बुला लिया, जिनके खिलाफ वह रिपोर्ट दर्ज कराना चाह रही थीं।


कुछ देर बाद पुलिस ने रामकरन को हवालात में बंद कर दिया और शाम तक सुधा को कोतवाली में बैठाए रखा। नाबालिग बेटियों प्रिया उर्फ उजाला और रोशनी ने बताया कि शाम को मां लौटीं तो बहुत रो रही थीं। उन्होंने बताया था कि तुम्हारे मामा को पुलिस ने बंद कर दिया है। जिन्होंने तुम्हारे भाई को अगवा किया, वह लोग पुलिस के साथ चाय-नाश्ता कर रहे थे। उन लोगों और पुलिस ने बहुत बेइज्जत किया। गाली-गलौज की, मुझे भी बंद करने की धमकी दी। इसके बाद वह कमरे के अंदर चली गईं और वह दोनों बाहर निकल गई थीं। कुछ देर बाद लौटीं तो मां को आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो फंदे से लटकी थीं।


– बच्चियों की चीख पर पहुंचे पड़ोसी
श्रीप्रसाद घर पर नहीं थे। मां को फंदे पर लटका देख बच्चियां चीख पड़ीं। शोर सुन पड़ोसी पहुंच गए। आननफानन फंदे से उतारा और कृषि विश्वविद्यालय चौकी पुलिस को सूचना दी। आननफानन जिला अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।


– बेटियों ने पूर्व प्राचार्य व उनके बेटों पर भाई को घर से ले जाने का लगाया आरोप

रोशनी ने बताया कि एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य और उनके बेटे के साथ कुछ लोग घर आए थे। वह उनके भाई को लेकर चले गए। उसके बाद से ौया घर नहीं लौटे हैं। मां उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बार-बार कोतवाली जाती थीं। गुरुवार को भाई का मां के पास फोन आया था कि वह लोग उसको छोड़ नहीं रहे हैं। तभी से उनकी मां चौकी व कोतवाली पुलिस से मदद की फरियाद लगा रही थी। कोतवाल भास्कर मिश्रा ने बताया कि महिला के बेटे व पति ने एक बैंक खोला था। जिसमें लाखों का गबन किया गया। उस मामले का मुकदमा दर्ज है।


– पति व बेटे ने खोल रखी थी कंपनी
एसपी अभिनंदन ने बताया कि महिला के पति व बेटे ने मिलकर एक फर्जी कंपनी खोल रखी थी, जिसमें वह दूसरों का करीब 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। महिलाएं रुपये लेकर भागने की शिकायत करने कोतवाली आईं थीं। इससे सुसाइड करने वाली महिला को पुलिस ने बुलाया था। उससे पति व पुत्र को बुलाने के लिए कहा गया था। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया है। उसके साथ किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिड-डे-मील में भोजन जल्दी पाने के चक्कर में स्कूल में धक्का-मुक्की, गर्म दाल से भरे भगौने में गिरे छात्र, दो झुलसे

युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी: शिनाख्त कराने में जुटी पुल‍िस

पूर्व विधायक दलजीत के यहां दीवारी नृत्य में चटकी जमकर लाठियां …

City News Uttar Pradesh

आठ महीने पुरानी ‘पथराई सीमेंट’ से ‘राछा’ में बन रही सड़क: विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल

City News Uttar Pradesh Desk

Banda  : आश्चर्य, शासनादेश की अनदेखी कर जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी की अनुमति ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोटो ट्वीट कर कहा- शिष्टाचार भेंट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़