
- विनोद मिश्रा
महोबा। विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि 9.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का यह बजट ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट बुनियादी ढांचे के विस्तार, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास पर केंद्रित है।

एमएलसी जितेंद्र सिंह ने बजट की सराहना करते हुए बताया कि प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 34,468 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे एक्सप्रेसवे नेटवर्क और कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी, साथ ही औद्योगिक निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में 10 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कौशल विकास कार्यक्रमों और उद्योगों से समन्वय के जरिए युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रावधान प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

एमएलसी सेंगर ने कहा कि किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, आधुनिक कृषि उपकरणों को बढ़ावा देने और कृषि निवेश में वृद्धि के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि का प्रावधान है। इससे किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन क्षमता में सुधार लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा 45 शहरों के विकास के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। एमएलसी जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह बजट प्रदेश के नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
