City News Uttar Pradesh
बांदा लोहरा खदान में आगजनी : विधायक एवं ब्लाक प्रमुख सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

बांदा लोहरा खदान में आगजनी : विधायक एवं ब्लाक प्रमुख सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोहरा खदान का बवाल विधायक ,ब्लाक प्रमुख के लिये रिपोर्ट दर्ज होने पर बवाले जान बन गया है। दरअसल बागे नदी में बालू की लोहरा खदान भी संचालित है। पिछले दिनों वहां नदी में नहाने गए युवक की डूब जाने से मौत हो गई थी। मौत से बौखलाए परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा मचाया ।

बांदा लोहरा खदान में आगजनी : विधायक एवं ब्लाक प्रमुख सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Arson in Banda Lohra Mine: Report lodged against 11 including MLA and Block Chief

इसके साथ खदान में खड़ी दो पोकलैंड मशीनों को जला दिया गया था। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी पानी में फेंक दिए गए थे। खदान संचालक की तहरीर पर पुलिस ने चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान, कमासिन ब्लाक प्रमुख समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमे लगभग 30 अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हैं।

बांदा लोहरा खदान में आगजनी : विधायक एवं ब्लाक प्रमुख सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Arson in Banda Lohra Mine: Report lodged against 11 including MLA and Block Chief

लोहरा खदान के संचालक ने कमासिन थाने में दी गई तहरीर में बताया कि फरवरी माह से खदान का संचालन शुरू हुआ । आरोप लगाया कि यहां के ब्लाक प्रमुख उनसे रंगदारी मांगते हैं। अन्यथा खदान न चलने की धमकी देते हैं। एक महीने में 15 बार खदान की नाप भी करवा चुके हैं। हर बार नाप वही आती है, जो सही है। खदान के खंभे भी नाप के अनुसार लगे हुए हैं। ब्लाक प्रमुख एवं लोहरा ग्राम पंचायत अध्यक्ष दोनो एक ही परिवार के हैं। लगातार गांव के अराजकतत्वों को लेकर खदान क्षेत्र में बवाल मचाते हैं। 19 मार्च को सुबह करीब 10 बजे गड़ौली घाट पर नहाने गया 18 वर्षीय युवक की डूब जाने से मौत हो गई थी।

बांदा लोहरा खदान में आगजनी : विधायक एवं ब्लाक प्रमुख सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Arson in Banda Lohra Mine: Report lodged against 11 including MLA and Block Chief

घरवालों का आरोप था कि खदान संचालकों द्वारा खोदे गए गड्ढे में युवक की डूबने से मौत हुई है। उसमें से रामकृष्ण उर्फ चुन्नू पुत्र शिवसेवक ग्राम गड़ौली, धनंजय उर्फ मुन्ना पुत्र शिवसेवक, शिवबालक पुत्र मूरत, लक्ष्मीकांत पुत्र हीरालाल, धर्मपाल पुत्र सदलू, कुबेर पुत्र मइयादीन, सत्येंद्र कुमार पुत्र भइयालाल निवासी लोहरा कमासिन, धीरेंद्र कुमार उर्फ बाबा पुत्र भइयालाल लोहरा, बुद्धविलास पुत्र रुद्रप्रसाद निवासी लोहरा एवं 25 से 30 लोग अज्ञात अचानक खदान में धावा बोल दिया।

बांदा लोहरा खदान में आगजनी : विधायक एवं ब्लाक प्रमुख सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Arson in Banda Lohra Mine: Report lodged against 11 including MLA and Block Chief

वहां पर लगे कर्मचारी भाग गए। नामजद व अज्ञात लोगों द्वारा वहां दो पोकलैंड मशीनों व खंड में रखा 6 ड्रम डीजल,10 खाली ड्रम तथा कर्मचारियों की झोपड़ी में आग लगा दी। कर्मचारियों का रखा राशन व 19 हजार रुपए भी लूट लिये । पुलिस ने तहरीर पर ब्लाक प्रमुख कमासिन, ग्राम पंचायत अध्यक्ष लोहरा, विधायक चित्रकूट अनिल प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच कर रही है !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा ने ‘प्रगति’ का ‘जड़ा चौका’ : प्रदेश में बांदा को मिला 11वां स्थान

City News Uttar Pradesh

यूपी: लापता लोग फाइलों में दफन, हाईकोर्ट ने पकड़ी सिस्टम की गर्दन, काला सच हुआ उजागर

City News Uttar Pradesh

सीएम खेत सुरक्षा योजना बुंदेलखंड के लिये बनेगी वरदान : मिलेगा अनुदान

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की हो रही जयकार : नेत्र शिविर का रच रहें इतिहास

City News Uttar Pradesh

नहर सफाई में अरबों का खेल: बांदा को ‘बजट’ से बाहर कर 1.91 करोड़ की हुई ‘कागजी सिंचाई’ !

City News Uttar Pradesh

Banda : आम आदमी का हनुमान मंदिर पर धरना, कहा राम का नाम बदनाम न करो ! …

ब्रेकिंग न्यूज़