24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन का 'भाजपा' पर कड़ा प्रहार: 'हर मोर्चे' पर 'निकम्मी' है सरकार !
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन का ‘भाजपा’ पर कड़ा प्रहार: ‘हर मोर्चे’ पर ‘निकम्मी’ है सरकार !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर “तीखी बयानबाजी” देखने को मिली, जब सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने “भाजपा सरकार” पर “करारा हमला” बोलते हुए इसे “हर मोर्चे पर विफल” करार दिया। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने “सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल” खड़े किए और “कई मुद्दों पर खुलकर” हमला बोला। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में “कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़” चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि “अपराध लगातार बढ़” रहे हैं और आम जनता “असुरक्षित महसूस” कर रही है।

नसीमुद्दीन का 'भाजपा' पर कड़ा प्रहार: 'हर मोर्चे' पर 'निकम्मी' है सरकार !विशेषकर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने “गंभीर चिंता” जताई। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से पहले देश में जनगणना और उसके बाद जातिवार जनगणना कराना जरूरी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर “सस्ती लोकप्रियता और राजनीतिक ड्रामा” करने का आरोप लगाया। सिद्दीकी ने कहा कि उनका उद्देश्य पीडीए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को मजबूत करना है। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में पीडीए तेजी से संगठित हो रहा है और “जय अखिलेश,तय अखिलेश” का नारा लगातार गूंज रहा है, जिससे भाजपा चिंतित है।

नसीमुद्दीन का 'भाजपा' पर कड़ा प्रहार: 'हर मोर्चे' पर 'निकम्मी' है सरकार !पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसान, व्यापारी और मजदूर सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था, हर घर नल योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली विभाग में कथित भ्रष्टाचार और प्रीपेड स्मार्ट मीटर बिलिंग व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने सरकार से कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि आगामी 11 महीनों में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज कर दी है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के इस तीखे हमले ने प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र प्रताप बाढ़ से निपटने को तैयार : लगाई चौपाल

खाकी का चल रहा चाबुक, हजारों लोग हुए पाबंद

City News Uttar Pradesh

बांदा में कलयुग का प्रकोप चरम पर : ग्यारह साल की मासूम बच्ची के साथ बूढ़े नें किया दुष्कर्म

यूपी से लेकर एमपी तक आजम खान के 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी: आजम बोले – मैं तो फकीर आदमी, मेरे यहां क्या मिलेगा

City News Uttar Pradesh

बांदा से बसें मतदाताओं को लेकर कमल नयन दर्शन को रवाना: विधायक प्रकाश एवं सुनील नें दिखाया झंडा

बांदा ऑक्सीजन पार्क में 250 मौतें : भीषण गर्मी से मौत की आशंका, जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़