
- शरद मिश्रा
बांदा। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। डायल यूपी-112 सेवा को 16 नए पुलिस रिस्पांस व्हीकल मिलने के साथ अब आपातकालीन पुलिसिंग और भी तेज, चुस्त और प्रभावी होने जा रही है।
इन अत्याधुनिक वाहनों को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि पुलिस प्रशासन अब जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर खुली छूट देने के मूड में नहीं है।
डायल 112 की मजबूत होती पकड़ अब जिले में अपराधियों की नींद उड़ाने की तैयारी में है। डायल यूपी-112 मुख्यालय से मिले इन16 पीआरवी वाहनों के सक्रिय होने से पुलिस की ग्राउंड कवरेज और रेस्पॉन्स क्षमता में जबरदस्त सुधार आएगा। इन वाहनों के शामिल होने से पीआरवी की सघनता बढ़ेगी, घटनास्थल तक पहुंचने का समय घटेगा, आपातकालीन कॉल्स पर तत्काल कार्रवाई संभव होगी और गश्त व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी।
पुलिस अधिकारी मानते हैं कि नए पीआरवी वाहनों की तैनाती से कई क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही धीमी पुलिस प्रतिक्रिया की समस्या खत्म होगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
