25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- मनचलों ने युवती से की छेड़खानी, पिता की पीट पीट कर हत्या…

मुरादाबाद – मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विरोध में युवती के पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने थाने पर भी हंगामा किया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी कर रही है। घटना सोमवार शाम की है। युवती अपने घर से बाहर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में आरोपी पक्ष के युवक मिल गए और उन्होंने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि जब युवती के पिता आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें युवती के पिता व अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।  मंगलवार सुबह फिर से आरोपियों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। हमले में घायल पिता की मौत हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर

साढ़े सात करोड़ से ‘मंडल कारागार’ को मिलेगी ‘नई सांस’: 6 नई बैरकों का निर्माण शुरू

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में “सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ”

डीएम साहिबा ‘गौ संरक्षण’ में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये ‘सांफ’ ?

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा पंप कैनाल का “अहिल्या उद्धार”: खर्च होंगे लगभग 2 करोड़ 71 लाख

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़