( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। पिछले 24 घंटे में 22 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए सरकार ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही 1 से 12वीं तक के स्कूल 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं।

नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 8 बजे से प्रातः 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया गया। उत्तर प्रदेश में कोरोना हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे में 22,439 नए केस आए हैं. लखनऊ में रिकॉर्ड 5183 नए केस मिले है। वहीं, प्रयागराज में 1888, वाराणसी में 1859 केस, कानपुर में 1263 केस, गोरखपुर में 750 केस मिले हैं. यूपी में कोरोना से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूल को 15 मई तक बंद कर दिया गया है।

यूपी सरकार ने अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासियों को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी किया है। अब अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उन्हें 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा और जो लक्षणविहीन रहेंगे, उन्हें 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहना होगा। कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है। मरीजों को ऑक्सीजन तक नहीं मिल पा रही है। राजधानी लखनऊ में तो ये आलम है कि ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर लंबी लाइन लग गई है। ऑक्सीजन की डिमांड तो बढ़ रही है, लेकिन सप्लाई नहीं हो रही, इस वजह से लोगों को लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट प्लेन अहमदाबाद भेजकर रेमडेसिवर इंजेक्शन की 25,000 डोज मंगाई जो बुधवार की शाम को पहुंच गईं। साथ ही सीएम योगी ने प्रदेश में रेमेडिसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इस बाबत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट भी तलब की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
