City News Uttar Pradesh
मौत की दोहरी टक्कर: दो की गई जान, दादी और पौत्र लड़ रहे जिंदगी की 'जंग'
उत्तर प्रदेश

मौत की दोहरी टक्कर: दो की गई जान, दादी और पौत्र लड़ रहे जिंदगी की ‘जंग’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र का जमवारा मोड़ शनिवार दोपहर ऐसी चीखों से भर उठा, जिसने क्षेत्र को दहला दिया। रिश्तेदारी से लौट रहे दो बाइक सवारों की तेज रफ्तार और सामने से आई बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दादी-पौत्र घायल हो गए। हादसे की भीषणता और दो शवों की बरामदगी ने ग्रामीणों के दिलों में दहशत बैठा दी।

मौत की दोहरी टक्कर: दो की गई जान, दादी और पौत्र लड़ रहे जिंदगी की 'जंग'

देविन नगर निवासी धनराज निषाद का भतीजा बाबू निषाद (20) और उसके पड़ोसी दयाराम (60) शनिवार सुबह नहरी गांव रिश्तेदारी में गए थे। दोपहर लगभग 1 बजे, दोनों तेज रफ्तार बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही बाइक जमवारा मोड़ के पास पहुंची अचानक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाबू और दयाराम की बाइक उछलकर सीधे जामुन के विशाल पेड़ से जा भिड़ी। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। सामने से आ रही बाइक पर ओसामा (18) और उसकी दादी बद्दी (70) सवार थे।

मौत की दोहरी टक्कर: दो की गई जान, दादी और पौत्र लड़ रहे जिंदगी की 'जंग'

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ओसामा दूर जाकर गिरा और गंभीर घायल हो गया,बद्दी का पैर टूट गया। परिवारजन बद्दी की हालत बिगड़ते देख मध्य प्रदेश के सतना ले गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सीएचसी नरैनी भेजा गया। डॉक्टरों ने बाबू निषाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दयाराम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद दयाराम ने भी दम तोड़ दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए ध्यान : आयुक्त दिनेश सिंह …

City News Uttar Pradesh

दिवाली पर चमका रंगों का कारोबार: 12 करोड़ की बिक्री के आसार !

City News Uttar Pradesh

बांदा : कृषि विश्वविद्यालय में वर्ग विशेष के 15 प्रोफेसर की नियुक्तियां, कृषि मंत्री ने जांच के दिए आदेश …

मनरेगा में मन भ्रष्टाचार में रंगा : एक करोड़ से अधिक की अनियमितता !

City News Uttar Pradesh

निर्वाचन में लगे अधिकारी समय से कार्य करें पूरा : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश सख्त नाराज: मुख्य विकास अधिकारी को दिये कड़े निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़