27.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने कहा, कोरोना टीकाकरण कराने के बाद निःशुल्क प्रमाण पत्र लेना जरूरी …

 

– प्रमाण पत्र के आधार पर दी जाएगी दूसरी डोज
– अस्पताल द्वारा प्रमाण पत्र न देने पर कर सकते हैं शिकायत

  • विनोद मिश्रा

बांदा । कोरोना का पहला टीका लगने के समय ही अस्पताल से प्रमाण पत्र लेना चाहिए। यह प्रमाण पत्र हार्ड कॉपी या आनलाइन निशुल्क लिया जा सकता है। यदि कोई अस्पताल निशुल्क प्रमाणपत्र देने में आनाकानी करे, तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1075 पर की जा सकती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।


मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनडी शर्मा ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइड लाइन के अनुसार पहली अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को टीकाकारण अभियान में शामिल किया जाएगा। यह लोग कोविन पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर या टीकाकरण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा ।


उन्होंने कहा कि मंत्रालय के अनुसार हर लाभार्थी के लिए यह प्रमाणपत्र लेना जरूरी है क्योंकि इस पर टीकाकरण की तिथि और वैक्सीन का नाम अंकित होता है, जिसके आधार पर लाभार्थी को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को टीककरण का निःशुल्क प्रमाणपत्र देना अनिवार्य किया है। यदि फिर भी कोई प्राइवेट अस्पताल प्रमाण पत्र देने से इनकार करता है तो इसके लिए लाभार्थी टोल फ्री हेल्पलाइन 1075 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद आधे घंटे निगरानी कक्ष में रहने के दौरान हर लाभार्थी यह सुनिश्चित करे कि अस्पताल उसे टीकाकरण प्रमाणपत्र, उसकी सॉफ्ट कॉपी या लिंक जरूर दे।

– कोविशील्ड की दो डोज के बीच का बढ़ा अंतराल
बांदा। कोविशील्ड वैक्सीन के लिए दो डोज के बीच का अंतराल जो पहले 4 से 6 हफ्ते था, अब बढ़ाकर 4 से 8 हफ्ते कर दिया गया है। फिर भी कोरोना वायरस के खिलाफ अधिकतम प्रतिरक्षा पाने के लिए 6 से 8 हफ्तों के बीच ही दूसरी डोज लगवाना जरूरी होगा। 8 सप्ताह के बाद दूसरी डोज लेने से वायरस से संपूर्ण बचाव संभव नहीं होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ठंड नें कर दी बैटिंग तेज: दांत बज रहें हैं “किट -किट”

City News Uttar Pradesh

यूपी : पब्लिक कंप्लेंट को हल्के में लेना 73 अफसरों को पड़ गया भारी, नाराज सीएम योगी ने मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई तय

City News Uttar Pradesh

दो ट्रकों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

News : ऑपरेशन थियेटर में मिली टेक्निशियन की लाश, मोबाइल पर मंगेतर की थी 30 कॉल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी …

City News Uttar Pradesh

ब्यूटी फुल होंगे परिषदीय विद्यालय, बदल जायेगी “माया से काया” !

रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डर से हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़