City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास, होली पर्व में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की निगरानी ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । होली पर्व के दौरान अगर किसी अराजकतत्व ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो पुलिस उससे सख्ती के साथ निपटेगी। पुलिस लाइन में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी। एसपी ने अभ्यास का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। अबकी बार पूरा शहर ड्रोन कैमरे की निगरानी में रहेगा।


पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान आगामी त्योहार होली एवं शब-ए-बारात को सकुशल संपन्न कराने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपदीय पुलिस ने दंगा नियंत्रण का अीयास किया। साथ ही शांति और कानून व्यवस्था के लिए दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाली सभी टैक्टीस एवं उपकरणों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने देखा।

आगामी होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अबकी ड्रोन कैमरे से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। इसके माध्यम से अराजक एवं असमाजिक तत्वों की पहचान करते हुए कार्रवाई की जाएगी। त्योहार में किसी भी प्रकार का खलल उत्पन्न होने पर सख्ती बरतने के निर्देश एसपी ने दिए हैं। एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया और सभी थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नजर रखने व पुलिस बल लगाए जाने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने के निर्देश्ज्ञ दिए गए। प्रभारी मीडिया सेल को ऐसे अराजकतत्वों पर नजर रखने व मानीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान एएसपी सहित सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में सगे भाई-बहन की हत्या, शवों को देख मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

कारागार में रहस्यमयी मौत से हड़कंप ! महिला सिपाही का क्वार्टर में बंद राज, जांच में जुटी पुलिस !

यूपी : परिषदीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती का रास्‍ता हुआ साफ, सीएम योगी जल्‍द करेंगे ऐलान …

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: एक्टिव हुई बसपा, मायावती के साथ आकाश आनंद भी करेंगे जन सभाएं, यूपी की इस से होगी शुरुआत

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : दाे दिनों तक नौबस्ता से हमीरपुर रोड की ओर नहीं जाएंगे भारी वाहन… जानिए क्या रहेगी व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती

ब्रेकिंग न्यूज़