27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से गरीब होनहार छात्रों का सपना होगा साकार – महानिदेशक वेंकटेश्वर लू …

 

– आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आयोजित कार्यशाला में बोले महानिदेशक

  • विनोद मिश्रा

बांदा । मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग के लिए महानिदेशक, उप्र प्रशासन एवं प्रबन्धक अकादमी, लखनऊ एल वेंकटेश्वर लू शुक्रवार को जिले में पहुंचे। अभ्युदय योजना में मंडल स्तर पर एक ही सेंटर स्थापित किया गया है। 15 फरवरी को इसका शुभारंभ शहर के आदर्श बजंरग इंटर कॉलेज में किया गया था। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों की तैयारी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं दी जाने लगी हैं।

कार्यशाला में सहभागिता के लिए लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि इस योजना के जरिए समाज के मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले मेधावियों को भी सपनों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने वेद, पुराण, गीता, उपनिषद, व महापुरूषों का हवाला देते हुए प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर बताए। कहा कि अब गरीब मां-बाप के बच्चे भी बड़े अधिकारी बन सकेंगे। अभ्युदय योजना से बच्चों एवं शिक्षकों में पठन-पाठन की रूचि ही नहीं जागृत होगी, बल्कि इस योजना से अवसर और प्रतिष्ठा की समानता भी प्राप्त होगी। डीएम आनंद कुमार सिंह, कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, आइजी के सत्य नारायण, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीआइओएस विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

वेदों से लिया गया अभ्युदय शब्द

महानिदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना बहुत ही व्यापक हित की योजना है। अभ्युदय शब्द वेदों से लिया गया है। इसका आशय समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाया जाना है। उन्होंने कहा कि कोचिग के संचालन में आयुक्त, महानिरीक्षक पुलिस, जिलाधिकारी व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं, इसलिए यह विश्वास कि यह कोचिग अपने उद्देश्य में पूर्ण सफल होगी।

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों द्वारा कोचिग संचालित की जा रही जो इस रास्ते से गुजरे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए हैं। आइजी के. सत्यनारायण ने कहा कि इसके माध्यम से गरीब होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य तय कर उसके अनुरूप ही तैयारी करें, जिससे अपने उद्देश्य में सफल हो सकें। कोचिग में एक हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है और उनको ऑफलाइन कोचिग दी जा रही है। दूरस्थ छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: जल जीवन मिशन में ‘यूपी’ कामयाब, देश में ‘पहला’ स्थान

विधायक प्रकाश का मकर संक्रांति पर विशेष पूजन: बांदा को महानगर बनाने की कामना

City News Uttar Pradesh

खौफनाक अंत: अवैध संबंध के ‘शक’ में दो जिंदगियां ख़त्म, हत्यारोपी पति का लटका मिला शव

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना : साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, साइड देने में दीवार से टकराई बाइक

हत्या का 36 घंटे में पुलिस नें किया खुलासा : पुत्र ही निकला हत्यारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़