24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : केंचुआ से मित्रता बढ़ाओ, और मालामाल हो जाओ ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । केंचुआ से मित्रता बढ़ाये और मालामाल हो जाये। वह कैसे पूरी खबर को पढ़कर समझें। दरसल बुंदेलखंड में मूंगफली उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मूंगफली अनुसंधान निदेशालय द्वारा वित पोषित परियोजना मूंगफली की तकनीकी आधारित जानकारी दी गई।

कुलपति ने किसानों को केंचुआ खाद अपनाकर जैविक खेती करने पर जोर दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. वीके सिंह ने कुलपति का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिले के 52 लाभार्थी किसानों ने प्रतिभाग किया। कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के महत्व के साथ ही मूंगफली की खेती में केंचुआ खाद के महत्व को विस्तार से बताया।

कुलपति ने लाभार्थी किसानों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र के साथ ही वर्मी बेड, केंचुआ खाद बनाने के लिये केंचुए भी वितरित किये। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर बीते दिवस वर्मी बेड के प्रयोग, केंचुआ खाद उत्पादन की विधि, तकनीक एवं प्रयोग पर डॉ. देव कुमार, डॉ. अरविद कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग प्रयास से दूर हो रहा बांदा का सूखाः जलशक्ति निदेशक

City News Uttar Pradesh

पर्यटन मंत्री बोले पहुंच रही हैं जन -जन के द्वार, हो रहा समस्याओं का निदान

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बांदा जेल पहुंचीं जज गरिमा सिंह, सीसीटीवी फुटेज लिए, अफसरों और बंदियों के दर्ज हुए बयान

“मधुसूदन की सपा” में नहीं हैं कुछ “मधुर” ? संगठन में “निराशा और शीत युद्ध” !

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध संबंधो के चलते प्रापर्टी डीलकर की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या

City News Uttar Pradesh

महिला के साथ रेप व हत्या : भीम आर्मी ने मोर्चा खोल किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़