![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम जे रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक हुई। मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण कार्यक्रम और गंगा किनारे वृक्षारोपण अभियान को सुचारू रूप से लागू करना था।

प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जनपद बांदा का योगदान 6490540 पौध लगाने का है। यह लक्ष्य वन विभाग को 2551500 और अन्य विभागों को 3939040 पौध रोपण के लिए आवंटित किया गया है। जिला गंगा समिति को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि नदियों के किनारे वृक्षारोपण किया जाए ताकि बाढ़ से निपटने में सहायता मिल सके। ग्राम्य विकास विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, और मनरेगा को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

जिला पर्यावरण समिति के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी, बबेरू और ओरन को निर्देश दिए गए कि दुकानों पर छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती बरती जाए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को जैव चिकित्सा अपशिष्ट को एकत्रित कर उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु 2025 के दौरान वृक्षारोपण के लिए अग्रिम मृदा कार्य (गड्ढा खुदाई) की तैयारी सुनिश्चित करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
