City News Uttar Pradesh
भाजपा नें बुंदेलखंड के जिलाध्यक्षों हेतु बनाई नई नीति, महिलाओं और ओबीसी को प्रमुखता
उत्तर प्रदेश

भाजपा नें बुंदेलखंड के जिलाध्यक्षों हेतु बनाई नई नीति, महिलाओं और ओबीसी को प्रमुखता

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा ने बुंदेलखंड क्षेत्र के आठ संगठनात्मक जिलों के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के संदर्भ में एक नई नीति बनाई है। इस नीति का उद्देश्य पार्टी में विभिन्न सामाजिक वर्गों का समावेश सुनिश्चित करना और उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों में अधिक भागीदारी देना है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि बुंदेलखंड के आठ जिलों में से तीन जिलाध्यक्ष ओबीसी वर्ग से, दो जिलाध्यक्ष महिलाएं, दो दलित वर्ग से और एक सवर्ण वर्ग से होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद में जातीय समीकरणों की होड़: सवर्णों पर बैकवर्ड भारी ?

नामों का फाईनल कर 20 जनवरी को हो जायेगा। भाजपा के प्रदेश संगठन के सूत्रों पर विश्वास करें तों यह निर्णय पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लिया गया है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री संगठन बीएल संतोष,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, बांदा जिले के मुख्य चुनाव अधिकारी वाल्मीकि त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ शामिल थे।

बांदा भाजपा में कथित चीटिंग बन गई है चटपटी चर्चा: मित्र नें लगा दिया 45 लाख का चूना !

बुंदेलखंड के जिन आठ जिलों के लिए यह नीति बनाई गई है, उनमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी महानगर और झांसी देहात शामिल हैं। इस नई नीति के तहत दो महिला नेत्रियों को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा, जो भाजपा में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के पार्टी के प्रयास का हिस्सा है। इसी तरह, ओबीसी वर्ग के नेताओं को तीन जिलाध्यक्ष पद दिए जाएंगे, जिससे इस वर्ग को संगठनात्मक स्तर पर अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पड़ोसी ने किशोर के अपहरण की रची थी साजिश…

City News Uttar Pradesh

अवैध खनन में अमलोर खदान संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज, चोरी से मौरंग निकालने समेत कई आरोपों में हुई कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, पति, सास व ससुर को सात साल की कारावास …

City News Uttar Pradesh

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य पखवाड़ा शुरू, घर-घर जाकर किया जाएगा जागरूक

डीएम आनंद के कड़े निर्देश, निर्माण कार्य में न हो देर …

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर नें भाजपा सरकार को बताया ‘डकैत’ ! ‘पीडीए’ पंचायत में भरी ‘हुंकार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़