City News Uttar Pradesh
आयुष्मान बन गया है बांदा में दुर्भाग्यवान : सख्ती बेअसर, ग्राफ डी श्रेणी पर
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य पखवाड़ा शुरू, घर-घर जाकर किया जाएगा जागरूक

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना पखवाड़े की शुरुआत की गई। विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। जिनके अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके बनाए जाएंगे। जिले में यह अभियान 18 मई तक चलेगा।
आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया। पात्रों को आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी देने के साथ इसके लाभ बताए जाएंगे। पांच लाख तक मुफ्त इलाज की जानकारी के अभाव में बहुत से लोगों ने अभी तक अपने कार्ड नहीं बनवाए हैं, उनके कार्ड बनाए जाएंगे।

– 6556 लाभार्थियों ने करवाया है मुफ्त इलाज

डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पखवाड़े को लेकर ग्राम पंचायत भवन, प्राइमरी स्कूल परिसर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक लोगों को शिविर तक लाने के लिए आशा बहू, रोजगार सेवक, पंचायत मित्र, कोटेदारों को दायित्व सौंपा गया है।योजना के तहत जिले में एक लाख 18 हजार लाभार्थी चिन्हित हैं, जिनके आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाए जाएंगे। अब तक एक लाख 72 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 6556 लाभार्थियों ने इस योजना के तहत उपचार कराया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर : रफ्तार से जा रहे लोडर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत …

Banda : बुंदेलखंड मिला तोहफा, सांसद ने बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी …

विधायक प्रकाश नें ‘खिलाड़ियों’ में भर दिया ‘जोश’ : गूंज उठा स्टेडियम

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा फैसला: आरो/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा रद करने के आदेश, अब दोबारा होगी परीक्षा

चित्रकूट : ड्रोन कैमरे की मदद से खोजा जाएगा मोस्ट वांटेड डकैत गौरी, आरक्षियों को दी जा रही है ट्रेनिंग …

पचास से अधिक बच्चों का यौन शोषण : आरोपी जेई की पत्नी दुर्गावती की बहस टली …

ब्रेकिंग न्यूज़