28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अस्पताल में 'शर्मनाक' वारदात: महिला मरीज से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अस्पताल में ‘शर्मनाक’ वारदात: महिला मरीज से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल, जहां मरीज ‘इलाज और सुरक्षा’ की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं,वहीं अब महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुरक्षा गार्डों की तैनाती, पुलिस चौकी और सीसीटीवी कैमरों के बावजूद अस्पताल परिसर में एक महिला मरीज के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। आरोप है कि एक युवक सीधे टीबी वार्ड में घुस गया और वहां भर्ती महिला मरीज से अभद्रता करने लगा। महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और वार्ड से बाहर भागकर खुद को बचाया। जब तक आसपास के वार्डों से तीमारदार मौके पर पहुंचे, आरोपित फरार हो चुका था।

अस्पताल में 'शर्मनाक' वारदात: महिला मरीज से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालघटना शनिवार शाम जिला अस्पताल के प्राइवेट टीबी वार्ड नंबर-1 की बताई जा रही है। पीड़िता शहर की रहने वाली लगभग 45 वर्षीय महिला है, जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय महिला का नाती खाना खाने के लिए घर गया हुआ था। इसी दौरान युवक वार्ड में पहुंचा और कथित रूप से महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध और शोर सुनकर दूसरे वार्डों के तीमारदार दौड़े, लेकिन तब तक युवक वहां से निकल चुका था।

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसीऔर कूलर बन गये हैं शो पीसमहिला के ससुर ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत कर वार्ड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने तथा आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशुन कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। वहीं शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव की शर्त में हार गए बाइक तो अखिलेश यादव ने बुलाया लखनऊ और आर्थिक मदद के साथ समर्थक को दी यह सलाह

City News Uttar Pradesh

दहेज हत्या का मामला गरमाया: एसपी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, गिरफ्तारी की मांग

City News Uttar Pradesh

कृषि विभाग की कागजी खेती: मोटे अनाज की हवा-हवाई पैदावार, ज़मीन पर गायब है सच्चाई

City News Uttar Pradesh

यात्रा होगी भक्तिमय: 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा तक उत्तर प्रदेश की बसों में बजेंगे राम भजन

खपटिहा बालू खदान “ठेकेदार मनोज” सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश के लिये चैलेंज ? प्रशासन नतमस्तक ?

City News Uttar Pradesh

हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से हड़कंप भरी सनसनी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़